Bihar Politics : बिहार में कांग्रेस नेत्री ने पार्टी नेताओं पर 'जातीयता' करने का लगाया आरोप, कहा भूमिहार है इसलिए....

Bihar Politics : बिहार में कांग्रेस नेत्री ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने पार्टी पर जातीयता करने के साथ अवैध वसूली करने का भी आरोप लगाया है. कहा की भूमिहार हैं इसलिए......पढ़िए आगे

Bihar Politics : बिहार में कांग्रेस नेत्री ने पार्टी नेताओं
कांग्रेस नेत्री का आरोप - फोटो : BALMUKUND

BHAGALPUR : जिले के सुल्तानगंज प्रखंड की कांग्रेस पार्टी की प्रखंड अध्यक्षा कुमकुम देवी ने अपने ही पार्टी के कथाकथित लोगों पर कई गंभीर आरोप लगा दिए है। प्रखंड अध्यक्षा कहती है की वाइट टी शर्ट के नाम पर माय बहिन योजना के नाम पर कथाकथित कांग्रेस के ही लोग प्रणव और रवि  क्षेत्र से अवैध वसूली कर रहे है। साथ ही कांग्रेस पार्टी की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे है। 

खेरैया पंचायत मे खास कर ये लोग ऐसा कर रहे है। इस दौरान कांग्रेस की सुल्तानगंज प्रखंड अध्यक्षा कुमकुम देवी ने कांग्रेस के उन लोगों पर क्षेत्र मे जातिवाद करने का आरोप भी लगाया है। वो कहती है की हम भूमिहार है। इसलिए ये लोग मुझे पार्टी से निकालने का प्रयास भी कर रहे है। 

बताते चलें की आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गाँधी लगातार पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी कड़ी में वे चुनावी साल होने की वजह से लगभग हर महीने बिहार का दौरा कर चुके है। पिछले 6 जून को भी राहुल गाँधी ने गया और राजगीर में महिलाओं से संवाद किया। साथ ही अतिपिछडा वर्ग के लोगों को भी संबोधित किया। 

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट