भागलपुर में भीषण सड़क हादसा : जेनप्लस प्राइवेट लिमिटेड की 102 एम्बुलेंस बनी देवदूत, घायलों और शवों को पहुंचाया अस्पताल

भागलपुर जिले में बालू से लदा एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थित एक मकान में जा घुसा। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। इस भयावह हादसे के राहत एवं बचाव कार्य में 102 सरकारी एम्बुलेश ने बड़ी भूमिका निभा

भागलपुर में भीषण सड़क हादसा : जेनप्लस प्राइवेट लिमिटेड की 10
भागलपुर में भीषण सड़क हादसा- फोटो : बाल मुकुंद कुमार

Bhagalpur : जिले के नवगछिया अंतर्गत नारायणपुर थाना क्षेत्र में एक बेहद भीषण सड़क हादसा सामने आया है। जहां बालू से लदा एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थित एक मकान में जा घुसा। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया।


102 एम्बुलेंस सेवा की त्वरित कार्रवाई

हादसे की भयावहता को देखते हुए राहत एवं बचाव कार्य में Zenplus Pvt. Ltd. द्वारा संचालित 102 सरकारी एम्बुलेंस सेवा ने बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। घटना की सूचना मिलते ही कंपनी की कई 102 एम्बुलेंस बिना समय गंवाए तत्काल मौके पर पहुंच गईं। एम्बुलेंस कर्मियों ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस के साथ मिलकर तुरंत मोर्चा संभाला।


नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में कराए गए भर्ती

एम्बुलेंस के पायलटों और ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) ने सूझबूझ और मुस्तैदी दिखाते हुए मलबे व क्षतिग्रस्त मकान से सभी घायलों को बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार देते हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित रूप से अनुमंडलीय अस्पताल, नवगछिया पहुंचाया। समय पर अस्पताल पहुंचने से कई गंभीर घायलों की जान बच सकी।


शवों को भी सम्मानपूर्वक पहुंचाया गया

इस भीषण हादसे में जान गंवाने वाले तीनों मृतकों के शवों को भी एम्बुलेंस कर्मियों द्वारा पूरे सम्मान के साथ अस्पताल लाया गया, ताकि पोस्टमार्टम और आगे की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया को बिना किसी देरी के पूरा किया जा सके। आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस टीम की इस तत्परता और संवेदनशीलता की वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की।


आपातकालीन प्रबंधन की दिखी मिसाल

इस घटना ने एक बार फिर साबित किया है कि संकट के समय में 102 आपातकालीन सेवाएं किस तरह लोगों के लिए जीवनदायिनी साबित होती हैं। जेनप्लस प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों की त्वरित प्रतिक्रिया के कारण राहत एवं बचाव कार्य को सही समय पर गति मिल सकी, जिससे एक बड़े संकट में प्रशासनिक टीम को भी घायलों को संभालने में काफी मदद मिली।


बालमुकुंद की रिपोर्ट