Bihar Crime - अवैध संबंधों ने ली डॉक्टर की जान, हत्या के एक घंटे बाद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Bihar Crime - इलाज के नाम पर महिला से अवैध संबंध रखना डॉक्टर को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। एक युवक ने पत्नी से अवैध संबंधों को लेकर उसकी हत्या कर दी।

Bihar Crime  - अवैध संबंधों ने ली डॉक्टर की जान, हत्या के एक

Bhagalpur – भागलपुर के नवगछिया में बीते गुरुवार को ग्रामीण चिकित्सक मो. रिजवान की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया हत्या की मुख्य वजह अवैध संबंध है। गिरफ्तार आरोपी का नाम अनिल कुमार राय बताया गया है। उसकी निशानदेही पर पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस और एक बिंदौलिया जब्त किया है। शुक्रवार को नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमारी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर पत्रकारों को गिरफ्तारी की जानकारी दी।

एसपी ने बताया कि गोपालपुर पुलिस को कल सूचना मिली कि मोहम्मद रिजवान नाम के शख्स को अपराधियों ने गोली मार दी है। सूचना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज के दौरान इनकी मौत हो गई थी। बॉडी का पुलिस ने पोस्टमार्टम भी कराया। घटनास्थल का निरीक्षण किया।

आरोपी की  पत्नी से डॉक्टर का अवैध संबंध

पुलिस टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर मुख्य आरोपी अनिल कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिसिया पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है। उन्होंने कहा कि पत्नी से मोहम्मद रिजवान का अवैध संबंध था, जिसको लेकर उन्होंने वारदात को अंजाम दिया है।

गुरुवार की सुबह 9 बजे ग्रामीण चिकित्सक मोहम्मद रिजवान अपने एक सहयोगी के साथ घर से दूध लाने के लिए करजीरा जा रहे थे। घात लगाए पहले से बैठे बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दिया। कहा जा रहा है कि 5 लोगों ने मिल कर मर्डर किया है।

घेर कर मारी तीन गोली

जान बचाने के लिए मोहम्मद रिजवान गांव की गलियों में छिपे, लेकिन बदमाशों ने उस पर तीन गोली चला दी। जिससे कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

एक घंटे में आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद अनिल दियारा की तरफ भाग गए। पुलिस ने उन्हें घटना के एक घंटे के अंदर दबोच लिया। नवगछिया सपा प्रेरणा कुमार ने बताया कि खुलासा में शामिल पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा। हालांकि, पुलिस अभी इस मुद्दे पर जांच कर रही है।