Bihar Crime News : भागलपुर में बेख़ौफ़ बदमाशों ने झोंपड़ी में सोये शख्स को मारी गोली, दो दिन में भी नहीं निकाल पाए डॉक्टर, दर दर भटक रहा पीड़ित

Bihar Crime News : भागलपुर में बेख़ौफ़ बदमाशों ने झोपडी में सोये पति पत्नी को गोली मार दिया. गोली पति के गले में दो दिन से अटकी है. लेकिन इलाज के लिए पीड़ित शख्स दर दर की ठोकरें खा रहा है....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : भागलपुर में बेख़ौफ़ बदमाशों ने झोंपड़ी में स
गले में अटकी गोली - फोटो : BALMUKUND

BHAGALPUR : जिले के चाँदन अंतर्गत आनंदपूर सिमरामोड़ भाथुरिया में पति पत्नी एक झोपड़ी में सो रहे थे। इसी बीच अचानक अपराधियों ने झोपड़ी में घुसकर गोली मार दी। गोली 50 वर्षीय ठाकुर मुर्मू है जो नाई का काम करने के साथ-साथ खेती भी करता है जिनकी आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है। ठाकुर मुर्मू के शरीर में अभी तक गोली फंसी हुई है। वही उसकी पत्नी पल्लू मरांडी अपने पति को लेकर इलाज के लिए दरबदर की ठोकरे खा रही है।  

घायल ठाकुर मुर्मू को 4 अप्रैल के रात्रि 1:00 बजे गोली लगी है। सुबह एंबुलेंस से उसे बांका से मायागंज भागलपुर रेफर किया गया। रास्ते में ही कुछ दलालों ने बेहतर इलाज की बात कहकर मायागंज ना ले जाने की सलाह देते हुए वह निजी अस्पताल का चक्कर काटने को मजबूर कर दिया। घायल ठाकुर मुर्मू उसकी पत्नी पल्लू मरांडी अपने एक दो और लोगों के साथ भागलपुर में इलाज के लिए चक्कर काट रही है। 

पल्लू मरांडी का कहना है कि हम लोगों का किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। हम लोग झोपड़ी में सोए हुए थे। अचानक दो लोग आए और मेरे पति को गोली मारकर फरार हो गए। जोरदार आवाज से मेरी नींद टूटी तभी मेरे बेटे भी जगे और आस पड़ोस के लोग भी जमा हुए। तब तक अपराधी वहां से फरार हो चुके थे। जिसके बाद हम लोगों ने आवेदन थाने में दी। उन्होंने बताया कि यह घटना क्यों और किसने की हम लोगों को कुछ भी नहीं पता। अभी इलाज के लिए घायल अपने लोगों के साथ भागलपुर के श्री राम हॉस्पिटल में भरती हैं। जहां इलाज के लिए उन्हें पैसे तक नहीं पूरे हो रहे। अब देखने वाली बात यह होगी कि ऐसे लोगों के लिए प्रशासन क्या मदद करती है।

Nsmch

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट