Bihar Accident News : भागलपुर में अनियंत्रित ऑटो पलटने से महिला की हुई मौत, तीन गंभीर रूप से हुए जख्मी

Bihar Accident News : भागलपुर में अनियंत्रित ऑटो पलटने से मह

BHAGALPUR : जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र के खानपुर एनएच80 पर माघी पूर्णिमा को लेकर गंगा स्नान करने जा रहे ऑटो के पलटने से महिला श्रद्धालु फूलन देवी की मौत हो गई। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि ओलापुर गांव से ओटो पर सवार होकर लगभग 10 लोग गंगा स्नान करने के लिए बटेश्वर गंगा घाट जा रहे थे।

रास्ते में खानपुर एनएच80  के पास ऑटो अनियंत्रित हो गया और पलट गया। जिसमें फूलन देवी नामक महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं तीन श्रद्धालु घायल हैं। सभी घायलों को पीरपैंती रेफलर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पीरपैंती थाना के दरोगा राहुल कुमार ,बिंदेश्वरी यादव अपने दल बल के साथ पहुंचे और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

NIHER

मृतक महिला फूलन देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया गया है। वहीँ घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

Nsmch

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट