Bihar News : पांच साल की मासूम से बहला-फुसलाकर छत पर ले गया नाबालिग, फिर किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
BUXAR : जिले में एक पांच बर्षीय मासूम के साथ एक युवक ने हैवानियत की है । घटना की सूचना के बाद दलवल के साथ घटना स्थल पर पंहुचे एसडीपीओ गौरव पांडेय आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहे है! मिली जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहने वाले उक्त आरोपी बच्ची को बहाल फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ घिनौनी हरकत की घटना की सूचना से हर कोई स्तब्ध है।
क्या कहती है पुलिस
मामले की पुष्टि करते हुए सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय ने बताया कि पांच बर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी की एक घटना घटित हुई है! जिसकी जांच की जा रही है। बच्ची का इलाज अस्पताल में चल रहा है। आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी भी नाबालिग है। हालांकि वास्तविक स्थिति आरोपी के गिरफ्त में आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
निर्माणाधीन मकान में दिया घटना को अंजाम
अपनी बच्ची को पुलिस अभिरक्षा में हॉस्पिटल लेकर पहुंचे बच्ची के पिता ने बताया कि बच्ची घर के आगे टहल रही थी। तभी घर के बगल में एक नया घर बन रहा था। उसके छत पर गांव का ही लड़का उसे बहाल फुसलाकर ले गया। तभी बच्ची रोते हुए मेरे पास आई उसके पैरो पर ब्लड लगा हुआ था। जब हमने बोला कि कौन था तो वो आरोपी के बारे में बताई। वह मेरे ही गांव का ही है।
डॉक्टर ने बताया
वही इस संबंध में पीड़िता का इलाज कर रहे डॉक्टर ने कहा कि परिजन एक बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे थे। जिनके बच्ची के शरीर के साथ अनुचित क्रिया की गई है। प्रथम उपचार के बाद उसे गेनी डाक्टर के लिए रेफर किया गया है। उसके बाद मेडिकल टीम गठन किया गया है। जिसकी विस्तृत रिपोर्ट आज कल में होंगी। डॉक्टर द्वारा बताया गया कि बच्ची की हालत खतरे से बाहर है। डॉक्टर ने हल्के ब्लीडिंग होने की भी बात कही ही। पांच बर्षीय मासूम के साथी इस दरिंदगी की घटना ने समाज को झकझोर कर रख दिया है।
संदीप की रिपोर्ट