बक्सर से दो बच्चों की मां युवती संग फरार, मंदिर में रचाई शादी, इश्क के अंडरवर्ल्ड में अब फाकाकशी में फंसी मोहब्बत

Bihar Lesbian Marriage: घर-परिवार को बाय-बाय बोलकर दो महिलाओं ने इश्क की ऐसी डील फाइनल की, जिसमें ना समाज की मंजूरी थी, ना ही रिश्तों का लिहाज।...

Bihar Lesbian Marriage
दो बच्चों की मां ने युवती से की शादी- फोटो : social Media

Bihar Lesbian Marriage:  दो बच्चों की मां, तमाम रिश्तों की जंजीर तोड़कर एक युवती के साथ फरार हो गई और फिर दोनों ने  एक मंदिर में जाकर शादी रचा ली। बक्सर जिले से एक ऐसा केस सामने आया है, जिसने मोहब्बत, समाज और कानून तीनों के बीच जैसे सीधा टकराव खड़ा कर दिया है। 

कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं घर-परिवार को बाय-बाय बोलकर दोनों ने इश्क़ की ऐसी डील फाइनल की, जिसमें ना समाज की मंजूरी थी, ना ही रिश्तों का लिहाज। मंदिर में पुजारी के सामने सात फेरे तो नहीं, लेकिन जीने-मरने की कसमें जरूर खाई गईं। मौके पर मौजूद एक महिला ने इस रिश्ते को गुनाह बताकर रोकने की कोशिश की, मगर इश्क के इस मिशन पर निकली जोड़ी ने किसी की एक न सुनी।

शादी के बाद बीवी बनी महिला का बयान भी कम दिलचस्प नहीं उसके मुताबिक, दोनों के बीच इश्क का नेटवर्क इतना मजबूत हो गया था कि दुनिया की कोई कॉल अब उन्हें डिस्टर्ब नहीं कर सकती थी। मगर हकीकत की हार्ड रियलिटी अब सामने है न पैसा, न ठिकाना, बस मोहब्बत के सहारे जिंदगी की जंग।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दोनों रेलवे स्टेशन पर बैठी नजर आ रही हैं, जहां वो लोगों से मदद की अपील कर रही हैं। इश्क की कसमें अब दो वक्त की रोटी के लिए गुहार में बदल चुकी हैं एक तरह से ये मोहब्बत का क्राइम सीन है, जहां जजमेंट समाज कर रहा है और सजा हालात दे रहे हैं।

हैरानी की बात ये है कि अब तक इस पूरे मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। महिला का पति दूसरे राज्य में रोज़गार के सिलसिले में बताया जा रहा है, जो इस ड्रामा से फिलहाल बाहर है।

इस सनसनीखेज प्रकरण ने एक बार फिर समलैंगिक रिश्तों, उनकी सामाजिक कबूलियत और कानूनी स्टेटस पर बहस छेड़ दी है। सवाल वही पुराना है क्या इश्क वाकई आज़ाद है, या फिर समाज की सलाखों में कैद?