Road Accident In Bihar: बिहार में सुबह सुबह भीषण सड़क हादसा, बालू लदे ट्रेलर और टेम्पो में जबरदस्त टक्कर, मौत से हड़कंप
Road Accident In Bihar: बिहार के बक्सर में भीषण सड़क दुर्घटना घटी है। हादसे में एक की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मरने वाला की संख्या में इजाफा भी हो सकता है।

Road Accident In Bihar: बिहार के बक्सर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां भीषण सड़क दुर्घटना घटी है। बताया जा रहा है कि टेम्पो और बालू लदे ट्रेलर में जबरदस्त टक्कर हुई है। घटना में दो लोगों की मौत हुई है। पूरा मामला बक्सर के राजपुर का है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है।
ट्रेलर टेम्पो में भीषण टक्कर
जानकारी अनुसार बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग पर स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास एक टेम्पो और बालू लदे ट्रेलर की जोरदार टक्कर में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसे में 1 लोगों की मौत हुई है वहीं 5 गंभीर रुप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
1 की मौत, 5 घायल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा उस वक्त हुआ जब सवारी से भरा एक टेम्पो तेज गति से जा रहा था और सामने से आ रहे ट्रेलर की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही राजपुर थाना की पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है।
जांच में जुटी पुलिस
वहीं स्थानीय ग्रामीण राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं तथा घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है। फिलहाल पूरे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। प्रशासन की ओर से राहत कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। मृतकों और घायलों के बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।
बक्सर से संदीप की रिपोर्ट