Buxar News : बक्सर में विश्वामित्र सेना ने जिला कार्यकारिणी का किया गठन, राष्ट्रीय संयोजक बोले-संगठन को मिलेगी मजबूती

Buxar News : बक्सर में विश्वामित्र सेना की ओर से जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया. जिसमें राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने कहा की इससे संगठन को मजबूती मिलेगी......पढ़िए आगे

Buxar News : बक्सर में विश्वामित्र सेना ने जिला कार्यकारिणी
जिला कार्यकारिणी का गठन - फोटो : SOCIAL MEDIA

Buxar : विश्वामित्र सेना ने सोमवार को “कार्यालय उद्घाटन एवं कार्यकारिणी विस्तार समारोह” का आयोजन करते हुए नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया। बक्सर शहर में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले और शाहाबाद के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंचे। समारोह की शुरुआत पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद कार्यकारिणी की घोषणा होते ही पूरा परिसर जयकारों और तालियों से गूंज उठा।

घोषित पदाधिकारी – नई टीम में युवाओं को मिली अहम जिम्मेदारी

नवगठित कार्यकारिणी में सक्रिय और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी दी गई। प्रमुख नामों में मोहित दूबे को प्रदेश प्रवक्ता, कृष्णा शर्मा को शाहाबाद संयोजक और बलराम मिश्रा को जिलाध्यक्ष सह शाहाबाद अध्यक्ष बनाया गया। वहीं विरजू प्रसाद को जिला संयोजक सह प्रवक्ता, अभिषेक पाठक को जिला कोषाध्यक्ष और चितरंजन पटेल को जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी तरह दीपक तिवारी, रजनीश मिश्रा, अर्जुन तिवारी, सुमित कुमार, अभिषेक पाण्डेय और मनीष मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। राजेश्वर पाठक को जिला महासचिव, जबकि राजेश यादव, वासुकी उपाध्याय, परमेश्वर नाथ पाठक और ज्योति प्रकाश पाण्डेय को जिला सचिव की जिम्मेदारी मिली। इसके अतिरिक्त सचिन कश्यप को सोशल मीडिया प्रभारी, कपिलमुनि पाण्डेय को जिला सचिव, गोवर्धन चौबे को कार्यालय प्रभारी और तुलसी निषाद व कन्हैया कुँवर को संयुक्त सचिव बनाया गया। शिक्षा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष धीरण सिंह को नियुक्त किया गया है। साथ ही वृन्दावन निषाद और गुनगुन चौबे को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया।

राष्ट्रीय संयोजक का संदेश – संगठन बनेगा और मजबूत

समारोह में उपस्थित राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा की “नई कार्यकारिणी संगठन की रीढ़ साबित होगी। यह टीम बक्सर से लेकर पूरे शाहाबाद क्षेत्र तक संगठन को नई दिशा, ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगी। संगठन का विस्तार कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका से ही संभव है और हर पदाधिकारी इस जिम्मेदारी को निष्ठा से निभाएगा।”

कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। पदाधिकारियों का स्वागत फूल-मालाओं और नारों से किया गया। पूरे कार्यक्रम का माहौल यह संदेश देता रहा कि आने वाले समय में विश्वामित्र सेना बक्सर ही नहीं बल्कि पूरे शाहाबाद क्षेत्र में एक मजबूत सामाजिक और संगठनात्मक पहचान बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी।

बक्सर से संदीप की रिपोर्ट