Chhapra news: दहेज के लिए दानव बन ससुराल वाले!छपरा में बहु को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश, जानें पूरा मामला

Chhapra news: छपरा में विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ना और जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप लगाया। इस संबंध में पति समेत छह लोगों पर केस दर्ज हो गया है।

Chhapra news
दहेज के लिए दानव बन ससुराल वाले!- फोटो : freepik

Chhapra news: छपरा जिले के दरियापुर प्रखंड के डेरनी थाना क्षेत्र स्थित धनौती सुल्तानपुर गांव में एक विवाहिता ने अपने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जिंदा जलाकर मारने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 8 मई 2025 को प्रेम कुमार उर्फ प्रेम राम के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले दहेज में 10 लाख रुपये नकद और 5 लाख रुपये के जेवर की मांग करने लगे। जब मांग पूरी नहीं हुई तो उसके साथ मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ना शुरू कर दी गई। महिला ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी उसे जहर देकर मारने की कोशिश की गई थी, लेकिन वह किसी तरह बच गई। इसके बावजूद ससुराल वालों का व्यवहार नहीं बदला और दहेज की मांग लगातार जारी रही।

ससुराल वालों के खिलाफ FIR दर्ज

पीड़िता के अनुसार, हाल ही में ससुराल वालों ने उसके शरीर पर तेल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे उसकी जान बच गई।इस मामले में डेरनी थाना में पति प्रेम कुमार उर्फ प्रेम राम, सास मनमतिया देवी, गोतनी बबिता देवी, भैंसुर प्रदीप राम, देवर पंकज राम समेत छह लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और सभी आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।