Bihar Politics - छठ में जो लोग अपने घर आएंगे, उन्हें दोबारा जाने की नहीं होगी जरुरत, प्रशांत किशोर ने किया पलायन खत्म करने का वादा
Bihar Politics - प्रशांत किशोर ने गांव की जनता से वादा किया है कि इस बार उनके अपने छठ में आएंगे तो वापस उन्हें छोड़कर नहीं जाएंगे, उन्हें यही सरकार काम मुहैया कराएगीी।

Chhapra - बिहार में छठ पूजा के लिए दूसरे प्रदेश में काम करनेवाले लोग अपने घर लौटेंगे, लेकिन इसके बाद फिर से उन्हें परिवार से दूर रहकर काम करने के लिए पलायन की जरुरत नहीं होगी, उन्हें बिहार में ही काम दिया जाएगा। यह वादा जनसुराज नेता प्रशांत किशोर ने किया है।
सारण के तरैया में बिहार बदलाव यात्रा के दौरान जनता को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि अब तक आप लोग लालू जी के बच्चों और मोदी-नीतीश का चेहरा देखकर वोट करते थे। जिससे आपको कोई फायदा नहीं होता था। इस बार वोट देने से पहले अपने बच्चों को देखिएगा। उसके बाद वोट दीजिएगा। उन्होंने कहा कि हमें नाली, गली, नहीं चाहिए, मुफ्त का राशन नहीं चाहिए, सबसे पहले घर पर रोजगार मिलना चाहिए। पैसा आएगा तो हम खुद राशन खरीद लेंगे।
महिलाओं के लिए किया बड़ा वादा
इस दौरान प्रशांत किशोर ने बिहार की महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अगले उनकी सरकार बनी तो हर महिला को एक लाख रुपए कर्ज के तौर पर दिए जाएंगे। जिससे वह घर पर ही अपने परिवार के लिए कोई रोजगार कर सकेगी। इसके लिए सालाना चार परसेंट सूद लिया जाएगा।
स्कूलों की पढ़ाई का उठाएगी खर्च
बिहार के सरकारी स्कूलों पर निशाना साधते हुए पीके ने कहा कि यह बच्चे सिर्फ खिचड़ी खाने के लिए आते हैं। पढ़ाई की स्थिति कैसी है, यह सब को पता है। अगर हमारी सरकार बनती है तो गरीबों के बच्चे भी प्राइवेट स्कूलों में पढ़ेंगे और उनकी फीस हमारी सरकार भरेगी।
पेंशन दो हजार करने की घोषणा
जनसुराज नेता ने कहा कि 60 साल से अधिक उम्र के सभी महिला और पुरुष को हर महीने 2000 पेंशन दिया जाएगा। उन्होंने फिलहाल मिलनेवाले 400 पेंशन पर सवाल उठाया, कहा कि इससे ज्यादा एक भिखारी की आमदनी होती है।
Report - narrottam kumar