Bihar News : जमुई में कलयुगी पिता ने रिश्ते को किया शर्मसार, अपनी ही बेटी के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Bihar News : जमुई में एक कलयुगी पिता ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है..पढ़िए आगे

Bihar News : जमुई में कलयुगी पिता ने रिश्ते को किया शर्मसार,
पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म - फोटो : SUMIT KUMAR

JAMUI : जिले में एक कलयुगी पिता के द्वारा अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी के बाद 112 पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी पिता से पूछताछ की जा रही है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को पीड़ित पुत्री घर में सोई थी। तभी उसके पिता ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़ित पुत्री की मां एवं घर के अन्य सदस्य ने इस घटना को अपनी आंखों से देख लिया। जिसके बाद उन लोगों के द्वारा पूरी घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस की टीम को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। 

इस घिनौने हरकत के बाद पूरा इलाका शर्मसार है। लोगो ने जमुई पुलिस से गुहार लगाई है कि पिता पुत्री के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाले आरोपी पिता को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। वही झाझा डीएसपी राजेश कुमार ने मामले की पुष्टि की है और प्रेस वार्ता कर सारी जानकारी देनी की बात कही है। फिलहाल आरोपित पिता से थाना में पूछताछ की जा रही है।

Nsmch

जमुई से सुमित की रिपोर्ट

Editor's Picks