BIHAR CRIME - नवादा में टॉप टेन अपराधियों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, कई लूटकांड में थी पुलिस को तलाश

BIHAR CRIME – जिले में कई लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके शातिर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाश जिले के टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल था. उसकी लंबे समय से तलाश थी।

BIHAR CRIME - नवादा में टॉप टेन अपराधियों में शामिल बदमाश गि

NAWADA - जिले के वारिसलीगंज जिले के टाप टेन अपराधियों की सूची में शामिल वारिसलीगंज थाना कांड संख्या 94/24 लूट कांड के फरार आरोपी नालंदा जिले के दीप नगर थाना के राजू यादव का पुत्र बिपिन उर्फ आर्यन को खरांठ मोड बस पड़ाव के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

इस संबंध में रविवार को वारिसलीगंज थाना में प्रेसवार्ता आयोजित कर पकरीबरावां एसडीपीओ महेश चौधरी तथा थाना अध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने पत्रकारों को बताया कि 29 फरवरी 2024 को बंधन बैंक के एक कर्मी से वारिसलीगंज रेल ओवर ब्रिज के पास अज्ञात बदमाशों द्वारा 74 हजार रुपया लूटपाट की घटना घटी थी। घटना के बाद पीड़ित द्वारा स्थानीय थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। 

12 मार्च 2024 को पुनः उसी स्थान पर लूट कांड की घटना को अंजाम देने के फिराक में रहे तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। जबकि सूरज और आर्यन भाग निकलने में सफल हो गया था। आरोपी सूरज कुमार को कुछ माह पहले गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि विपिन उर्फ आर्यन फरार चल रहा था। जिसे तकनीकी व मानवीय सूचनाओ के आधार पर शनिवार को खरांठ मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। 

Nsmch
NIHER

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध नालंदा जिला के दीप नगर थाना कांड संख्या 576/23 के अलावे वारिसलीगंज कांड संख्या 114/ 24 का अंकित है। साथ ही नवादा जिला के टाप टेन अपराधियों की सूची में नाम दर्ज है। पुलिस इस गिरफ्तारी को बड़ी उपलब्धि मान रही है।

रिपोर्ट - अमन सिन्हा