Bihar News : दरभंगा में मुखिया का कथित आपत्तिजनक वीडियो हुआ वायरल, ग्रामीणों ने लगाया आरोप, कहा-महिला से है पुराना संबंध

Bihar News : दरभंगा के बहेड़ी थाना क्षेत्र की हावीडीह उत्तरी पंचायत के मुखिया तेजनारायण यादव का कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा तेज है.....पढ़िए आगे

Bihar News : दरभंगा में मुखिया का कथित आपत्तिजनक वीडियो हुआ
मुखिया का वीडियो वायरल - फोटो : VARUN

DARBHANGA : बिहार के दरभंगा जिले से एक पंचायत प्रतिनिधि से जुड़ा बड़ा विवाद सामने आया है। बहेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत हावीडीह उत्तरी पंचायत के मुखिया तेजनारायण यादव का एक कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। वायरल वीडियो हनुमाननगर गांव का बताया जा रहा है, जिसे स्थानीय लोग कुछ दिन पुराना मान रहे हैं।

मामले में ग्रामीणों का आरोप है कि मुखिया एक महिला के घर में आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए थे और उस दौरान वे शराब के नशे में धुत थे। वायरल वीडियो में मौजूद व्यक्ति यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि वह महिला के बुलावे पर ही वहां पहुंचा था। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने दावा किया है कि मुखिया और संबंधित महिला के बीच लंबे समय से संबंध चल रहे थे।

दूसरी ओर, आरोपों में घिरे मुखिया तेजनारायण यादव ने अपने ऊपर लगे सभी दावों को सिरे से खारिज करते हुए इसे एक सोची-समझी राजनीतिक साजिश करार दिया है। उनका कहना है कि वे रात में अपने भाई के दरवाजे पर सो रहे थे, तभी आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर उनकी सामाजिक छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से राजनीतिक विरोधियों ने महिला को जबरन उनके पास बैठा दिया और फर्जी वीडियो बना लिया। उन्होंने शराब का सेवन करने या महिला से किसी भी प्रकार का अवैध संबंध होने की बात का खंडन किया है।

इस पूरे विवाद पर बहेड़ी थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस के संज्ञान में वायरल वीडियो आया है। हालांकि, मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि जैसे ही कोई लिखित आवेदन प्राप्त होता है, पुलिस वीडियो की सत्यता और पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर आगे की विधि सम्मत कार्रवाई करेगी।

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट