Bihar Politics: दरभंगा में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा, भूपेंद्र यादव का महागठबंधन पर तीखा हमला, SIR को लेकर विपक्ष को घेरा

Bihar Politics: बिहार की सियासत में एक बार फिर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। ...

Bihar Politics:  दरभंगा में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदया
लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा- फोटो : reporter

Bihar Politics: बिहार की सियासत में एक बार फिर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। दरभंगा में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के जरिए भारतीय जनता पार्टी ने विपक्षी महागठबंधन के खिलाफ राजनीतिक मोर्चा खोल दिया। इस पदयात्रा में शामिल होने के लिए भारत सरकार के केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव दरभंगा पहुंचे। यहां उन्होंने अपने संबोधन में महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा और एसआईआर (SIR) को लेकर विपक्ष के रवैये पर सवाल उठाए।

पोलो मैदान से शुरू हुई पदयात्रा, शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा कारवां

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की शुरुआत दरभंगा के पोलो मैदान स्थित धरना स्थल से हुई। यहां से पदयात्रा लहेरियासराय टावर, लोहिया चौक, बाकरगंज और जीएन गंज होते हुए पुनः पोलो मैदान पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया। पदयात्रा के जरिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जनता के बीच अपना राजनीतिक संदेश पहुंचाने की कोशिश की।इस आयोजन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की मौजूदगी ने कार्यक्रम को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बना दिया।

जहां हारते हैं, वहां SIR गलत; जीतने पर सवाल क्यों नहीं?

पदयात्रा के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने महागठबंधन पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जहां महागठबंधन को चुनाव में हार का सामना करना पड़ता है, वहां एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) की प्रक्रिया गलत बताई जाने लगती है। लेकिन जहां उन्हें जीत मिलती है, वहां इसी प्रक्रिया को लेकर कोई सवाल नहीं उठाया जाता।उन्होंने विपक्ष के इस रवैये को दोहरे मापदंड से जोड़ते हुए कहा कि चुनावी नतीजों के आधार पर एसआईआर पर सवाल खड़े करना उचित नहीं है। उनके मुताबिक, विपक्ष जनता के बीच चुनावी प्रक्रिया को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है।

जनता विपक्ष की सियासत को पहचान चुकी है : भूपेंद्र यादव

केंद्रीय मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि जनता अब विपक्षी दलों की राजनीति और उनके इरादों को पहचान चुकी है। लोग उनके बहकावे में आने वाले नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष लोकतंत्र और चुनावी प्रक्रिया को लेकर बेवजह भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन जनता अब ऐसी सियासत को समझने लगी है।

बिहार की राजनीति में तेज हुई बयानबाजी

दरभंगा में आयोजित इस पदयात्रा को केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम के तौर पर नहीं, बल्कि विपक्ष के खिलाफ भाजपा के जनसंपर्क अभियान के रूप में भी देखा जा रहा है। एसआईआर का मुद्दा पहले से ही राजनीतिक बहस के केंद्र में है। ऐसे में भूपेंद्र यादव का बयान बिहार की सियासत में जारी आरोप-प्रत्यारोप को और धार दे सकता है।

रिपोर्ट- वरुण कुमार ठाकुर