बागेश्वर नही "ठगेश्वर" है धीरेन्द्र शास्त्री, सीएम सम्राट चौधरी को बताया "नमूना" : तेजस्वी यादव का जोरदार हमला

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार की एनडीए सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने एक ओर जहां मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को नमूना बताया है। वहीं बागेश्वर धीरेन्द्र शास्त्री को लपेटते हुए उन्हें ठगेश्वर करार दिया है.....

बागेश्वर नही "ठगेश्वर" है धीरेन्द्र शास्त्री, सीएम सम्राट चौ
तेजस्वी का बिहार की एनडीए सरकार पर बड़ा हमला- फोटो : वरुण ठाकुर

Darbhanga : बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं और ध्वस्त होती कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर जोरदार हमला बोला है। मधुबनी जिले के बाबूबरही में एक हत्या के पीड़ित परिवार से मुलाकात करने जाते समय दरभंगा में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में हर दिन संगीन वारदातें हो रही हैं और पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिल पा रहा है।


'बिहार पुलिस हुई जुल्मी': तेजस्वी ने सीएम सम्राट चौधरी से की खुद सुरक्षा करने की अपील की मांग

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तंज कसते हुए कहा कि अब गांवों, गलियों और चौराहों पर यह लिखवा देना चाहिए कि बिहार पुलिस खुद अपराधी प्रवृत्ति की हो चुकी है। मुख्यमंत्री पर सात आपराधिक मामले दर्ज होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की जनता पहले अपराधियों से अपनी जान बचाती थी, लेकिन अब उसे पुलिस से भी सुरक्षा की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को सार्वजनिक रूप से अपील करनी चाहिए कि बिहारवासी अपनी जान-माल की सुरक्षा खुद करें।


'क्राइम और अपराध का फर्क नहीं पता': मुख्यमंत्री की कार्यशैली और भाजपा पर तंज

नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की योग्यता और कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि भाजपा ने एक ऐसे व्यक्ति को बिहार का मुख्यमंत्री बना दिया है, जिसे 'क्राइम' और 'अपराध' के बीच का फर्क भी समझ नहीं आता। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि बिहार की 14 करोड़ जनता की सुरक्षा और भविष्य की जिम्मेदारी ऐसे 'नमूने' के हाथों में सौंप दी गई है।


'ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए पीएम मोदी को रखा छिपाकर': भाजपा की पदयात्रा पर हमला

भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा' पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव ने बड़ा आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह खुद ढाल बनकर सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब भी ज्ञानेश कुमार से सवाल पूछे जाते हैं, तो जवाब पीएम और गृह मंत्री देते हैं, जिससे स्पष्ट है कि पूरी मशीनरी एक व्यक्ति का बचाव करने में लगी हुई है।


धीरेंद्र शास्त्री को बताया 'ठगेश्वर', कहा- बिहार आने पर करेंगे जोरदार 'स्वागत'

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर तीखा हमला बोलते हुए तेजस्वी यादव ने उन्हें 'ठगेश्वर शास्त्री' करार दिया और आरोप लगाया कि वे धर्म और भगवानों को बांटने की राजनीति कर रहे हैं। तेजस्वी ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि इस बार जब भी वे बिहार आएंगे, तो उनका 'जोरदार स्वागत' किया जाएगा।


वरुण ठाकुर की रिपोर्ट