भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की माताश्री का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस, दरभंगा में शोक की लहर

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा शहर के विधायक सरावगी की माताश्री का निधन हो गया है।

Mother of Bihar BJP state president Sanjay Saraogi passes aw
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की माताश्री का निधन- फोटो : reporter

Bihar BJP President Sanjay Sarawgi: बिहार की सियासत से एक भावुक खबर सामने आई है। बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा शहर के विधायक सरावगी की माताश्री का निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं और मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज जारी था। तमाम चिकित्सकीय कोशिशों के बावजूद उन्होंने अंतिम सांस ली।

इस दुखद खबर के बाद दरभंगा समेत पूरे प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। कई सियासी हस्तियों ने इसे व्यक्तिगत ही नहीं बल्कि सार्वजनिक क्षति बताया है।

बताया जाता है कि माताश्री की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया था। परिवारजन लगातार उनके स्वास्थ्य लाभ की दुआ कर रहे थे, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंज़ूर था। उनके निधन की खबर मिलते ही समर्थकों का तांता लग गया।

पार्टी नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हमदर्दी जाहिर की है।संजय सरावगी इस निजी क्षति से गहरे आहत हैं। 

रिपोर्ट- वरुण कुमार ठाकुर