पीएम मोदी के जन्मदिन पर बिहार भाजपा अध्यक्ष ने की मां श्यामा माई मंदिर में पूजा-अर्चना, खास मंगलकामना

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मां श्यामा माई से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।

PM Modis birthday
PM Modis birthday- फोटो : news4nation

Bihar News :  बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर दरभंगा स्थित प्रसिद्ध मां श्यामा माई मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां श्यामा माई से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की मंगलकामना की। 


‎संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा है। ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ उनका अथक परिश्रम, दृढ़ इच्छाशक्ति और जनसेवा के प्रति समर्पण देश के करोड़ों नागरिकों के लिए प्रेरणास्रोत है।

‎उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को विकास, आत्मनिर्भरता और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य किया है। गरीबों, महिलाओं, युवाओं, किसानों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के कल्याण के लिए केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया गया है।

‎प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर अपनी नई पहचान बना रहा है। उनकी कार्यशैली और राष्ट्र के प्रति समर्पण भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को सेवा और संगठन के प्रति समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

‎संजय सरावगी ने मां श्यामा माई से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री पर मां की कृपा सदैव बनी रहे और वे इसी ऊर्जा, समर्पण और संकल्प के साथ निरंतर राष्ट्रसेवा करते रहें। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए देशवासियों को भी उनके जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।

नरोत्तम की रिपोर्ट