Bihar News : गया में योजनाओं की प्रगति को लेकर डीएम ने की बैठक, अधिकारियों को दिए कई निर्देश
Bihar News : सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा की घोषणाओं को लेकर डीएम ने बैठक का आयोजन किया. जिसमें अधिकारीयों को उन्होंने कई निर्देश दिए.......पढ़िए आगे

GAYA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के क्रम में जिले के विकास के लिए की गई घोषणाओं एवं राज्य सरकार द्वारा उन सभी घोषणाओं को धरातल पर उतारने को लेकर ससमय उसकी स्वीकृति के उपरांत योजनाओं की कार्य प्रगति से संबंधित विस्तृत समीक्षा आज ज़िला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने सभी संबंधित विभागों के वरीय अधिकारियों के साथ समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में किया। उन्होंने समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया की संबंधित योजनाओं के लिए भूमि अर्जन के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखकर त्वरित गति से करे, ताकि ससमय योजनाओं को धरातल पर उतारा जा सके। उन्होंने अपर समाहर्ता राजस्व सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रतिदिन भूमि अर्जन के कार्य की प्रगति की समीक्षा करवाए। उन्होंने कहा कि हर हाल में कार्य में प्रगति दिखनी चाहिए। गौरतलब हो कि दिनाक 13.02.2025 का प्रगति यात्रा क दौरान गया जिले के विकास को लेकर 13 घोषणायें की गई थी, जिसकी स्वीकृति भी सरकार द्वारा दे दी गई है। इसमें इमामगंज प्रखंड में मोरहर नदी पर कोठी वीयर का निर्माण किया जायेगा, जिसकी लागत राशि ₹ 88 करोड़ 12 लाख है। इस योजना का कार्य जल संसाधन विभाग द्वारा करवाया जा रहा है। निविदा संबंधित सभी कार्य लगभग पूर्ण हो गयी है आगामी 15 जून से कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
वहीँ इमामगंज प्रखंड अंतर्गत लावावार, बारा एवं सोनदाहा बांधों का जीर्णोद्धार किया जायेगा, जिसकी लागत राशि ₹ 45 करोड़ 87 लाख है। योजना का कार्य लघु जल संसाधन विभाग द्वारा करवाया जा रहा है। निविदा संबंधित सभी कार्य लगभग पूर्ण हो गयी है आगामी 15 जून से कार्य प्रारंभ हो जाएगा। बसतपुर वीयर से लोदीपुर तक पईन का जीर्णोद्धार, पुलिया का चौड़ीकरण एवं पईन का विस्तारीकरण किया जायेगा, जिसकी लागत राशि ₹ 77 करोड़ 59 लाख है। इस योजना का कार्य जल संसाधन विभाग द्वारा करवाया जा रहा है। निविदा संबंधित सभी कार्य लगभग पूर्ण हो गयी है। जून प्रथम सप्ताह से कार्य प्रारंभ हो जाएगा। नगर क्षेत्र अंतर्गत घुघरीटांड़ एवं मुफस्सिल मोड़ पर दो फ्लाईओवर का निर्माण किया जायेगा, जिसकी लागत राशि ₹ 349 करोड़ 22 लाख है। इन दोनों फ्लाईओवर का कार्य bsrdc विभाग द्वारा करवाया जा रहा है। निविदा संबंधित सभी कार्य विभाग स्तर से तेजी से करवाया जा रहा है। भु अर्जन का कार्य भी तेजी से करवाया जा रहा है। विभाग को जमीन अधिग्रहण प्लान तैयार कर भेजी गई है। विभाग से अनुमोदन प्राप्त करने का प्रयास करवाया जा रहा है। ताकि तेजी से अधिग्रहण का मुआवजा देते हुए कार्य प्रारंभ करवाया जा सके। गया-परैया-गुरारू होते हुए औरंगाबाद- रफीगंज को जोड़ने वाले पथ का चौड़ीकरण किया जायेगा, जिसकी लागत राशि ₹104 करोड़ 72 लाख है। इस योजना का कार्य पथ निर्माण विभाग शेरघाटी द्वारा करवाया जा रहा है। निविदा संबंधित सभी कार्य लगभग पूर्ण हो गयी है जुलाई माह के प्रथम सप्ताह से कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इमामगंज प्रखंड के कोठी से सलैया होते हुए झारखंड को जोड़ने वाली पथ का चौड़ीकरण किया जायेगा, जिसकी लागत राशि ₹119 करोड़ 74 लाख है।
इस योजना का कार्य पथ निर्माण विभाग शेरघाटी द्वारा करवाया जा रहा है। निविदा संबंधित सभी कार्य लगभग पूर्ण हो गयी है जुलाई माह के प्रथम सप्ताह से कार्य प्रारंभ हो जाएगा। बेल्थू गांव में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का निर्माण किया जायेगा, जिसकी लागत राशि ₹ 58 करोड़ 45 लाख है। 04 जून को टेंडर फाइनल होगा। इस योजना का कार्य भवन निर्माण निगम द्वारा कराया जा रहा है। कंडी नवादा एवं सिलौंजा में दो पार्कों का निर्माण किया जायेगा, जिसकी लागत राशि ₹41 करोड़ 60 लाख है। पार्क का निर्माण कार्य प्रारंभ है। तय समय अवधि में कार्य पूर्ण कर ली जाएगी। अतरी, कोंच, गया सदर, टेकारी, डुमरिया, परैया, फतेहपुर, बाराचट्टी, मानपुर, वजीरगंज, आमस, मोहनपुर, गुरारू एवं बांकेबाजार में नये प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण किया जायेगा। डीएम ने अपर समाहर्ता राजस्व एवं कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग को निर्देश दिया है कि जमीन का डिमार्केशन करवाते हुए 7 जून से कार्य प्रारंभ करना सुनिश्चित करें। गया रेलवे स्टेशन से रामशिला जाने वाले पथ में बागेश्वरी रेलवे गुमटी पर रेल ओवरब्रिज का निर्माण किया जायेगा, जिसकी लागत राशि ₹90 करोड़ 16 लाख है। विभाग को भूअर्जन की अधियाचन कागजात जमा करवा दिया गया है। भूमि अधिग्रहण भी किया जाना गई। इस कार्य को पूल निर्माण निगम द्वारा करवाया जा रहा है। बेला-पनारी रोड से शाकिर बिगहा तक पथ का चौड़ीकरण किया जायेगा, जिसकी लागत राशि ₹ 39 करोड़ 82 लाख है। 15 जून से कार्य प्रारंभ करवाया जाएगा। टेंडर का कार्य लगभग अंतिम स्टेज में है। इस कार्य को पथ निर्माण विभाग गया द्वारा करवाया जा रहा है। बांकेबाजार प्रखंड अंतर्गत ग्राम बारा में बड़की एवं मंझियावां नदियों पर पुल का निर्माण किया जायेगा, जिसकी लागत राशि ₹10 करोड़ 80 लाख है। जून प्रथम सप्ताह में कार्य प्रारंभ करवाया जाएगा और इस कार्य को ग्रामीण कार्य विभाग इमामगंज द्वारा करवाया जा रहा है। इमामगंज में डिग्री कॉलेज की स्थापना की जायेगी, जिसकी लागत राशि ₹ 14 करोड़ 52 लाख है। टेंडर का कार्य तेजी से करवाया जा रहा है। 15 जून तक टेंडर फाइनल होते हुए कार्य प्रारंभ करवाया जाएगा। बैठक में उप विकास आयुक्त नवीन कुमार, अपर समाहर्ता राजस्व परितोष कुमार, ज़िला भूअर्जन पदाधिकारी, ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, ज़िला जन सम्पर्क पदाधिकारी सहित सभी संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
गया से मनोज की रिपोर्ट