LATEST NEWS

Gaya Crime: बिहार-झारखंड के आतंक की गोली मार कर हत्या,3 लाख का था इनाम,6 नाम से थी पहचान

झारखंड में 15 लाख और बिहार में 3 लाख के इनामी नक्सली विवेक यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।....

Naxalite conflict
इनामी नक्सली विवेक यादव की गोली मारकर हत्या- फोटो : Reporter

Gaya Crime:  बिहार-झारखंड के कुख्यात इनामी नक्सली विवेक यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने उनका शव जंगल से बरामद किया है। आशंका जताई जा रही है कि नक्सलियों के आपसी वर्चस्व की लड़ाई में उनके साथियों ने ही उन्हें मार डाला।

मृतक नक्सली पर झारखंड में 15 लाख और बिहार में 3 लाख का इनाम घोषित था। उनकी पत्नी ने शव की पहचान की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विवेक यादव कई नामों से जाना जाता था और उस पर पुलिस पर हमला, लेवी वसूली समेत कई मामले दर्ज थे। पुलिस ने शव को डुमरिया थाना क्षेत्र के तेकरा खुर्द पकवा डैम के पास से बरामद किया। वह कोठी थाना क्षेत्र का रहने वाला था।

उनके शरीर पर दो गोलियां लगी थीं - एक चेहरे पर और दूसरी पीठ में। पुलिस ने शव के पास से कुछ सामान बरामद किया है, जिसमें खैनी, मास्क और कुछ कागजात शामिल हैं।

इससे पहले कुख्यात नक्सली संदीप यादव की मौत बीमारी के कारण हो गई थी और उनका शव भी जंगल में मिला था। संदीप यादव को दक्षिणी बिहार का कमांड मिला था और उनकी मौत के बाद विवेक यादव ने उनकी जगह ली थी। विवेक यादव ने धीरे-धीरे अपना वर्चस्व कायम कर लिया था और जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में दहशत फैला रखी थी। पुलिस ने भी कई बार उसे सरेंडर करने के लिए कहा था, लेकिन उसने सरेंडर नहीं किया था। अब उसका शव जंगल में मिला है और आशंका है कि आपसी वर्चस्व की लड़ाई में उसके साथियों ने ही उसे मार डाला।

रिपोर्ट- मनोज कुमार

Editor's Picks