Bihar News: प्रशांत किशोर के नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बेखौफ अपराधियों ने बीच सड़क पर घेरकर बरसाई गोलियां

Bihar News: बिहार में चुनाव से पहले अपराधी भी सक्रिय हो गए हैं। बेखौफ अपराधियों ने जन सुराज के संभावित प्रत्याशी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। अपराधियों ने प्रशांत किशोर के नेता को बीच सड़क पर घेर कर गोलीबारी की।

प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर के नेता पर गोलीबारी - फोटो : social media

Bihar News: बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक घटनाएं को अंजाम दे रहे हैं। आम को आम खास लोगों पर भी अपराधियों के निशाने पर हैं। ताजा मामला गया जी का है। जहां अपराधियों ने जन सुराज पार्टी के संभावित प्रत्याशी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है।  

पीके के नेता पर गोलीबारी 

घटना गया जिले के रामपुर थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि जन सुराज की संभावित प्रत्याशी गजेंद्र सिंह घर लौट रहे थे तभी अचानक अज्ञात लोगों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में जनसुराज नेता की गाड़ी गोली लगने से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में गजेंद्र सिंह बाल बाल बच गए। 

बाइक सवारों ने किया हमला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो बाइक सवार अपराधियों ने अंधेरे का फायदा उठाकर फायरिंग की। गजेंद्र सिंह ने बताया कि ड्राइवर ने गाड़ी तेजी से मोड़ ली नहीं तो उनकी जान पर बन सकती थी। हमला रामपुर थाना क्षेत्र के एक सुनसान मोड़ पर हुआ, जहां बारिश के कारण सड़कें सुनसान थीं। अपराधी काले कपड़ों में थे और फायरिंग के बाद मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने शुरू की जांच

गजेंद्र सिंह के ड्राइवर ने तुरंत रामपुर थाना में सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। एसपी गया ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर गजेंद्र सिंह को कवर भी दिया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा भी कर रही है। 

चुनावी रंजिश में गोलीबारी 

मालूम हो कि गजेंद्र सिंह गया विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में बीजेपी-आरजेडी के खिलाफ मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह हमला स्थानीय गुंडा तत्वों और राजनीतिक दबाव के चलते हो सकता है। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर कहा कि उनके कार्यकर्ताओं पर हमले बिहार की राजनीति को हिंसक बनाने की साजिश हैं। उन्होंने कहा कि गजेंद्र सिंह जल्द स्वस्थ होंगे और संघर्ष जारी रखेंगे।

गया से मनोज की रिपोर्ट