Shrawani Mela 2025 : तेजस्वी को सीएम बनाने की मन्नत लेकर देवघर पहुंचे सूरज यादव, कहा पूरी हुई कामना तो दोगुने जल से करेंगे भोलेबाबा का अभिषेक

Shrawani Mela 2025 : तेजस्वी को सीएम बनाने की मन्नत लेकर देव

GAYAJI : गयाजी के बड़की डेल्हा परैया रोड के रहने वाले सूरज यादव इस बार देवघर पहुंचे हैं। देवघर में उन्होंने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। सूरज यादव लालू-तेजस्वी यादव के बड़ा फैन है। वह पार्टी से किसी तरह का फिलहाल ताल्लुकात रखने के बात नहीं बताते हैं। लेकिन पार्टी के बड़े प्रशंसको में से एक है। यही वजह रहा है कि इस बार सूरज यादव देवघर गए तो तेजस्वी के मुख्यमंत्री बनने की मन्नत लेकर गए। 

इसके लिए उन्होंने सुल्तानगंज से अपने कांवर में 11-11 किलो ग्राम का जल वाला कलश औऱ के दोनों ओर लालटेन टांगी, आरजेडी का झंडा और राष्ट्रीय झंडा टांगा। इसके अलावा टी-शर्ट पर तेजस्वी और लालटेन छपी टी- शर्ट पहनी और पहुंच गए बाबा के दरबार। बाबा के दरबार पहुंचकर सूरज यादव ने तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री की मन्नत की कामना से जल अभिषेक किया। 

सूरज यादव जब कांवर लेकर सुल्तानगंज से निकले तो देखने वाले देखते रह गए। कोई उन्हें देखकर हंस रहा था तो कोई  जयकारा कर रहा था तो कोई सूरज यादव के साथ सेल्फी ले रहा था। लगभग 105 किलोमीटर की यात्रा कर देवघर पहुंचे और उन्होंने तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने की मन्नत को लेकर जलाभिषेक किया। 

सूरज यादव ने यह भी मन्नत रखी कि तेजस्वी यादव 2025 में मुख्यमंत्री बनते हैं तो तो 2026 में फिर से बाबा भोलेनाथ के शिवलिंग पर जल अभिषेक करने आएंगे और इस बार इससे दोगुनी 22-22 किलो का कलश लेकर आएंगे। सूरज यादव का सपना है कि तेजस्वी और लालू यादव मुझे घर पर बुलाए और मेरे साथ एक फोटो ले। मैं उनके साथ एक फोटो लेना चाहता हूं।

गयाजी से मनोज की रिपोर्ट