बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar News: पूर्णिया में भयानक हादसा, जनाजे में शामिल लोगों की नाव बीच नदी में पलटी, मचा हड़कंप

पूर्णिया में भयानक हादसा हुआ है। जहां जनाजे में शामिल लोगों की नाव बीच नदी में ही पलट गई। घटना में कई लोग बाल-बाल बचे हैं।

boat capsized in Purnia

Bihar News: बिहार के पूर्णिया जिले के अमौर में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। जब एक जनाजे में शामिल लोग थर्माकोल की एक अस्थायी नाव पर सवार होकर नदी पार कर रहे थे। नदी के बीच में नाव अचानक डगमगाने लगी और पलट गई। इस हादसे में कई लोगों के डूबने की आशंका थी, लेकिन चमत्कार से सभी लोग तैरकर और एक-दूसरे की मदद से किनारे पहुंच गए। 

बीच नदी में पलटी नाव

यह घटना इतनी भयानक थी कि सभी लोग दंग रह गए। लोगों ने एक दूसरे का सहारा बनकर अपने साथ अपनों की जान बचाई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। थर्माकोल की नाव पर छोटे बच्चों के साथ साथ बुजुर्ग लोग भी सवार थे। नाव के पलटने से एक बड़ी घटना घट सकती थी। हालांकि बड़े ही चलाकी से लोगों ने एक दूसरे की जान बचाई है।  


जनाजा लेकर नदी पार कर रहे थे लोग

वहीं इस घटना के पीछे की कहानी भी बेहद दुखद है। भागताहिर गांव के रहने वाले जमील का अचानक निधन हो गया था। आसपास के कब्रिस्तान में बाढ़ के कारण दफनाना संभव नहीं था, इसलिए लोगों ने शव को नदी के रास्ते हरिपुर कब्रिस्तान ले जाने का फैसला किया। इसी दौरान यह हादसा हुआ। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

पुल ना होने से जान जोखिम में डाल रहे लोग

बता दें कि, इलाके में पुल का अभाव एक बड़ी समस्या है। कई सालों से लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पुल न होने के कारण लोगों को कई बार अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है। यह घटना इस बात का एक और उदाहरण है कि पुल का अभाव कितना खतरनाक हो सकता है। 

पूर्णिया से अंकित की रिपोर्ट

Editor's Picks