बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar School News: सरकारी स्कूल के छात्रों को मिलेगी 3 लाख रुपए सालाना छात्रवृति, शिक्षा विभाग करने जा रहा बड़ा आयोजन, ये बच्चे उठा सकेंगे लाभ...

Bihar School News:बिहार सरकार राज्य के सभी मिडिल और हाई स्कूलों में 'मशाल' नामक एक विशाल खेल प्रतिभा खोज अभियान शुरू करने जा रही है। यह अभियान 28 अक्टूबर से शुरू होकर 7 दिसंबर तक चलेगा।

 government schools
three lakh annual scholarship- फोटो : प्रतिकात्मक

Bihar School News: बिहार के शिक्षा विभाग के द्वारा एक बड़ा आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत चयनित बच्चों को शिक्षा विभाग 3 लाख रुपए सालाना छात्रवृति देगा। इसके लिए प्रदेश के 40 हजार स्कूलों में खेल प्रतिभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 60 लाख बच्चे हिस्सा लेंगे। इन बच्चों में जो बच्चे चयनित होंगे उन्हें सरकार सालाना 3 लाख रुपए सालाना छात्रवृति देगी। 

'मशाल' का होगा आयोजन

दरअसल, बिहार सरकार राज्य के सभी मिडिल और हाई स्कूलों में 'मशाल' नामक एक विशाल खेल प्रतिभा खोज अभियान शुरू करने जा रही है। यह अभियान 28 अक्टूबर से शुरू होकर 7 दिसंबर तक चलेगा। इस अभियान का उद्देश्य स्कूली बच्चों में छिपी खेल प्रतिभा को पहचानना और उन्हें प्रोत्साहित करना है।

60 लाख बच्चे लेंगे हिस्सा

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रन शंकरण ने शुक्रवार को तरंग कार्यक्रम के समापन समारोह में इस अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान में राज्य के लगभग 60 लाख बच्चे हिस्सा लेंगे। यह अभियान पांच चरणों में आयोजित किया जाएगा। स्कूल स्तर, प्रखंड स्तर, जिला स्तर, प्रमंडल स्तर और अंत में राज्य स्तर का आयोजन होगा।


पांच विभिन्न खेलों का होगा आयोजन

इस अभियान में बच्चों की प्रतिभा का मूल्यांकन पांच विभिन्न खेलों में किया जाएगा। राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभाशाली बच्चों को 'प्रेरणा' योजना के तहत सालाना तीन लाख रुपये की खेल छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस छात्रवृत्ति का उपयोग वे खेल उपकरण खरीदने, प्रशिक्षण लेने और अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए कर सकेंगे।

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता

'मशाल' में पांच प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जिसमें फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स और साइकिलिंग का आयोजन होगा। ये प्रतियोगिता राजस्तरीय होगा। इस राजस्तरीय प्रतियोगिता में जो बच्चे चुनकर आएंगे उन्हें प्रेरणा योजना के तहत सालाना तीन लाख रुपए की खेल छात्रवृति दी जाएगी। खेल प्रिय छात्रों को यह राशि उनके खेल प्रतिभा को निखारने में आर्थिक रुप से मदद करेगी। 

Editor's Picks