Bihar News : सुल्तानगंज के पूर्व विधायक और 36 साल तक मुखिया रहे गणेश पासवान का हुआ निधन, बेगूसराय के अस्पताल में ली अंतिम सांस

Bihar News : सुल्तानगंज से विधायक रहे और 36 साल तक मुखिया रहे गणेश पासवान का निधन हो गया. वे लंबे समय से लीवर की बीमारी से ग्रसित थे. बेगूसराय के अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली...पढ़िए आगे

Bihar News : सुल्तानगंज के पूर्व विधायक और 36 साल तक मुखिया
गणेश पासवान का निधन - फोटो : IMTIYAZ KHAN

MUNGER : मुंगेर में पूर्व समाजवादी नेता वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के सदस्य व सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2000 से 2005 तक समता पार्टी के विधायक रहे गणेश पासवान नहीं रहे। बेगूसराय के अस्पताल में इलाज के क्रम में उनका निधन हो गया। वे लीवर की बीमारी से एक साल से परेशान थे। 

बताया जाता है कि वे अपने परिजनों को देखने के लिए वह खगड़िया गए हुए थे। जहां उनकी तबीयत खराब हुई और अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वही आज दिवगंत पूर्व विधायक का शव उनके पैतृक स्थान मुंगेर जिले के तारापुर क्षेत्र के सिसुआ गांव लाया गया। जहां उनके निधन की खबर क्षेत्र में आने पर लोग मर्माहत हुए। आज अहले सुबह से ही शुभचिंतकों का उनके घर पर अंतिम दर्शन के लिए पहुंचना प्रारंभ हो गया। दिवगंत पूर्व विधायक तारापुर प्रखंड के बिहमा पंचायत के 36 वर्षों तक मुखिया पद पर भी आ्सींन रहे। 

जनता दल, राष्ट्रीय जनता दल और समता पार्टी के रास्ते वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश महासचिव थे। वह सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से समता पार्टी के विधायक चुने गए थे। वर्तमान में पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी से उनका लगाव काफी गहरा रहा। तारापुर विधानसभा क्षेत्र में भी उनकी अच्छी प्रतिष्ठा बनी हुई थी। लोगों के बीच अपने हंसमुख और जिंदा दिल विचारों के कारण काफी लोकप्रिय थे। वही सभी वर्ग के लोग उनसे स्नेह रखते थे। वर्तमान में उनकी पुत्रवधू ब्यूटी विश्वास जिला परिषद मुंगेर की उपाध्यक्ष हैं। 

Nsmch

उनके मृत्यु के बाद उनके आवास पर आकर स्वजनों को ढाढस बंधाने वाले लोगों में पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी, विधायक राजीव कुमार सिंह, रोहित चौधरी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। वहीं आज दिवगंत विधायक का अतिम संस्कार सुल्तानगंज गंगा घाट पर किया गया।

मुंगेर से इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट

Editor's Picks