LATEST NEWS

बिहार के पूर्व सीएम चंद्रशेखर सिंह की धर्मपत्नी मनोरमा देवी का हुआ निधन, जदयू प्रदेश महासचिव छोटू सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने जताई संवेदना

Bihar News : बिहार सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर सिंह की धर्मपत्नी मनोरमा सिंह के निधन के बाद जदयू नेता छोटू सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने गहरी संवेदना जताई है...पढ़िए आगे

बिहार के पूर्व सीएम चंद्रशेखर सिंह की धर्मपत्नी मनोरमा देवी का हुआ निधन, जदयू प्रदेश महासचिव छोटू सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने जताई संवेदना
छोटू सिंह ने जताई संवेदना - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर सिंह के धर्मपत्नी मनोरमा सिंह का निधन हो गया। जिसके बाद कई नेताओं और गणमान्य लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व सांसद एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व० चन्द्रशेखर सिंह की धर्मपत्नी मनोरमा सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा की  स्व० मनोरमा सिंह एक कुशल राजनीतिज्ञ एवं धर्मपरायण महिला थीं। 

उन्होंने कहा की सामाजिक कार्यों में भी उनकी गहरी अभिरूचि थी। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

वही शोक संवेदना व्यक्त करते हुए बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव एवं जदयू के प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह शोक संदेश में कहा ने मनोरमा देवी ने अपने कार्यों की बदौलत समाज में एक मिसाल कायम किया है। उनकी सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में रूचि थी। 

छोटू सिंह ने कहा की मनोरमा देवी के निधन के कृतित्व और व्यक्तित्व आनेवाली पीढ़ी के लिए अनुकरणीय है। उनके बताये रास्ते पर चलकर समाज और राजनीति को नयी दिशा मिल सकती है। छोटू सिंह शोक संतप्त परिवार को दुःख की घड़ी से निकलने और दिवंगत मनोरमा देवी के आत्मा के शान्ति के लिए प्रार्थना किया। 

Editor's Picks