हे दीनानाथ..ओह! शारदा सिन्हा का यह वीडियो रुला देगा,जिंदगी का आखिरी पल,टूटती सांस के सहारे छठ गीत गाकर भगवान से लगा रहीं गुहार.....मार्मिक

शारदा सिन्हा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी आखिरी पलों में छठ का गीत गाते हुए दिखाई दे रही हैं।

हे दीनानाथ..ओह! शारदा सिन्हा का यह वीडियो रुला देगा,जिंदगी क
अपने आखिरी पलों में शारदा सिन्हा- फोटो : social media

Sharda Sinha Viral Video: मशहूर भारतीय लोकगायिका शारदा सिन्हा, जो अपनी छठ गीतों और लोक संगीत के लिए जानी जाती थीं। उनका 5 नवंबर 2024 को निधन हो गया था। 72 वर्षीय शारदा सिन्हा पिछले कुछ समय से बीमार थीं और उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनके निधन की खबर से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। इस बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी आखिरी पलों में छठ का गीत गाते हुए दिखाई दे रही हैं।



शारदा सिन्हा का यह वीडियो रुला देने वाला है। वो अपनी जिंदगी की आखिरी पलों में जिस तरह से गाना गा रही है. वो वाकई में काफी काबिले-तारीफ है। वो जब गाना गा रही थी तो उनके बगल में एक लड़की भी बैठी हुई थी। शारदा सिन्हा जिस तरह से गा रही थी, उसे देखकर ऐसा लग रहा था कि मानों वो टूटती सांस के सहारे छठ गीत गाकर भगवान से गुहार लगा रही हैं।

गायकी के लिए मिले कई प्रतिष्ठित पुरस्कार

शारदा सिन्हा को उनकी गायकी के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था, जिसमें पद्म भूषण और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार शामिल हैं। उनके अंतिम संस्कार का आयोजन 7 नवंबर को पटना में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उनके योगदान को लोक संगीत और बिहार की सांस्कृतिक धरोहर में हमेशा याद रखा जाएगा

Nsmch
NIHER