Bihar News : गोपालगंज में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, नाव और बोलेरो से 895 लीटर देसी-विदेशी शराब जब्त, एक गिरफ्तार

Bihar News : गोपालगंज जिले की उत्पाद विभाग की टीम ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। वहीँ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.......पढ़िए आगे

Bihar News : गोपालगंज में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, नाव
शराब तस्कर गिरफ्तार - फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, लेकिन इसके बावजूद शराब तस्कर तस्करी के नए-नए हथकंडे अपनाने से बाज नहीं आ रहे हैं। कभी वाहनों के जरिए, तो कभी नदी के रास्ते शराब की तस्करी की कोशिश की जा रही है। हालांकि, शराब तस्करों की इन कोशिशों को नाकाम करने के लिए उत्पाद विभाग और पुलिस की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में गोपालगंज में उत्पाद विभाग की टीम ने दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए नाव और बोलेरो से भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब बरामद की है। दोनों जगहों से कुल 895 लीटर शराब जब्त की गई है, जबकि एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

गोपालगंज में शराब तस्करी के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। शराब तस्कर भले ही तस्करी के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हों, लेकिन उत्पाद विभाग की टीम उनकी कोशिशों को नाकाम करने में जुटी है। ताजा कार्रवाई में उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर शराब की बड़ी खेप बरामद की है।

पहली कार्रवाई जादोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही डेरा इलाके में नदी किनारे की गई, जहां एक नाव को जब्त किया गया। तलाशी के दौरान नाव से देसी और विदेशी शराब बरामद हुई। वहीं, दूसरी कार्रवाई भागवत पट्टी चेक पोस्ट के पास की गई, जहां उत्पाद विभाग की टीम ने एक बोलेरो को जब्त किया। इस दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया। दोनों कार्रवाइयों में कुल 895 लीटर देसी-विदेशी शराब जब्त की गई है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है।

उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार झा ने बताया कि समाहर्ता के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। गुप्त सूचना के आधार पर दोनों स्थानों पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जानकारी जुटाने के लिए फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। फिलहाल, उत्पाद विभाग की टीम शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद तस्करी के लिए अपनाए जा रहे नए-नए हथकंडे प्रशासन के सामने चुनौती बने हुए हैं। ऐसे में उत्पाद विभाग और पुलिस की लगातार कार्रवाई शराब तस्करों पर शिकंजा कसने की कोशिश है।

नमो नारायण की रिपोर्ट