TRE-4 अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत, 17 अगस्त से शुरू होगा STET आवेदन, शिक्षा मंत्री ने रिजल्ट को लेकर किया दावा

STET 2026: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए अहम घोषणा की है। ....

Bihar STET Applications Begin August 17 Result Expected in O
17 अगस्त से शुरू होगा STET आवेदन- फोटो : reporter

STET 2026: गोपालगंज के एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए अहम घोषणा की है। उन्होंने कहा कि STET परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू होगी और सरकार की कोशिश है कि परीक्षा का परिणाम अक्टूबर महीने में जारी कर दिया जाए। इस ऐलान के बाद TRE-4 की तैयारी कर रहे हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

दरअसल, बड़ी संख्या में छात्र और शिक्षक अभ्यर्थी लंबे समय से STET परीक्षा का इंतजार कर रहे थे। अभ्यर्थियों की सबसे बड़ी चिंता यह थी कि अगर STET परीक्षा और उसका रिजल्ट समय पर नहीं आया, तो वे आगामी BPSC TRE-4 भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने से वंचित हो सकते हैं।शिक्षा मंत्री ने बताया कि अभ्यर्थियों ने उनसे मुलाकात कर परीक्षा जल्द कराने की मांग रखी थी। उनका कहना था कि समय पर STET होने और परिणाम जारी होने से सफल अभ्यर्थियों को TRE-4 में पात्रता के आधार पर शामिल होने का अवसर मिल सकेगा। सरकार ने छात्रों और युवाओं की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए परीक्षा प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने का निर्णय लिया है।

मंत्री के मुताबिक 17 अगस्त से आवेदन शुरू करने की तैयारी है। इसके बाद परीक्षा आयोजित कर परिणाम अक्टूबर तक जारी करने का प्रयास किया जाएगा। हालांकि परीक्षा की सटीक तारीख और विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी संबंधित प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी।

TRE-4 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए STET का परिणाम इसलिए अहम है क्योंकि पात्रता पूरी करने वाले अभ्यर्थियों को ही भर्ती प्रक्रिया में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। ऐसे में आवेदन से लेकर परीक्षा और परिणाम तक पूरी प्रक्रिया समय पर पूरी करना सरकार के सामने बड़ी चुनौती भी होगी।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से कराने पर जोर दे रही है। छात्रों के भविष्य और रोजगार से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दी जा रही है।अब 17 अगस्त से STET आवेदन शुरू होने की घोषणा के बाद अभ्यर्थियों की नजर परीक्षा की तारीख और अक्टूबर में प्रस्तावित परिणाम पर रहेगी। अगर पूरी प्रक्रिया तय समय के मुताबिक पूरी होती है, तो TRE-4 में शामिल होने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को बड़ी राहत मिल सकती है।

रिपोर्ट- नमोनारायण मिश्रा