Gopalganj DM: भीषण गर्मी पर DM का बड़ा फैसला! गोपालगंज में कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई सुबह 11 बजे तक होगी

Gopalganj DM: गोपालगंज में भीषण गर्मी को देखते हुए DM पवन कुमार सिन्हा ने बड़ा आदेश जारी किया। कक्षा 1 से 5 तक स्कूल 27 जून तक बंद रहेंगे, जबकि 6 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 11 बजे तक चलेंगी।

Gopalganj DM
गर्मी की वजह से स्कूल की समय में बदलाव- फोटो : social media

Gopalganj DM: गोपालगंज में भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। पवन कुमार सिन्हा ने जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए नया आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 5 तक की शैक्षणिक गतिविधियां पूरी तरह स्थगित कर दी गई हैं। इस आदेश में प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी शामिल हैं। छोटे बच्चों को तेज गर्मी से बचाने के लिए यह फैसला लिया गया है।


वहीं कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए भी समय में बदलाव किया गया है। इन कक्षाओं की पढ़ाई अब प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे तक ही कराई जाएगी। इसके बाद किसी भी स्कूल में शैक्षणिक गतिविधियां संचालित नहीं होंगी। जिला प्रशासन का यह आदेश 22 जून 2026 से 27 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान सभी स्कूलों को आदेश का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने साफ कहा है कि बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। खासकर छोटे बच्चों पर गर्मी का असर जल्दी पड़ता है, इसलिए एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है।