Gopalganj rape case: गोपालगंज में युवती से दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार

Gopalganj rape case: गोपालगंज के बैकुंठपुर में युवती से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले में जांच जारी है और स्पीडी ट्रायल की तैयारी है।

Gopalganj rape case
दुष्कर्म मामले में पुलिस की कार्रवाई- फोटो : social media

Gopalganj rape case: गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 25 मई की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, दो युवकों पर आरोप है कि उन्होंने घर की दीवार फांदकर युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए, ताकि जांच को मजबूत बनाया जा सके।पीड़िता को इलाज और मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

केस दर्ज और जांच शुरू

इस मामले में बैकुंठपुर थाना में कांड संख्या 278/26 दर्ज किया गया है। इसके बाद एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। जांच टीम ने तकनीकी और मानवीय जानकारी के आधार पर दो आरोपियों को पकड़ लिया।  पुलिस ने इस मामले में हुसैन मोहम्मद और सरफराज अली को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान दोनों ने घटना में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली है।

पुलिस की आगे की कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि मामले में तेजी से चार्जशीट दाखिल की जाएगी। इसके बाद स्पीडी ट्रायल के जरिए आरोपियों को जल्द सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी। पुलिस ने कहा है कि इस तरह के मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और पीड़िता को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है।