GOPALGANJ - बिहार यूपी की सीमा से सटे गोपालगंज में एसपी अवधेश दीक्षित ने थानों को कसने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। यहां एसपी ने थानों में नियुक्त एक साथ 14 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। इनमें चार इंस्पेक्टर और 10 दारोगा शामिल हैं। उक्त कार्रवाई के बाद जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
जिन इंस्पेक्चटर का ट्रांसफर किया गया है, उनमें मीरगंज थाना के पुलिस निरीक्षक किशोर कुमार को कटैया थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह बैकुंठपुर थाने के थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह को माझागढ थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भोरे थाना की जिम्मेदारी कैप्टन शाहनवाज को दी गई है। वह पहले फुलवरिया के थानाध्यक्ष थे। जबकि कटैया थाना के थाना अभिषेक कुमार को मीरगंज भेजा गया है।
दारोगा को बनाया गया थानाध्यक्ष
इसके अलावा कुछ पुलिस अवर निरीक्षक को थानाध्यक्ष बनाया गया है। इनमें कुछ पहले से ही थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। जिनमें प्रमुख रूप से भोरे की थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही दारोगा दीपिका रंजन को मीरगंज थाना भेजा गया है। जबकि मीरगंज थाने में अपर थानाध्यक्ष नेहा कुमारी को श्रीपुर थानाध्यक्ष बनाया गया है।