Bihar Crime : गोपालगंज में सनकी पति ने चाक़ू मारकर की पत्नी की हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Bihar Crime : गोपालगंज में एक सनकी पति ने चाकू मारकर पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना के बाद पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुट गयी है........पढ़िए आगे

 Bihar Crime : गोपालगंज में सनकी पति ने चाक़ू मारकर की पत्नी
पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या - फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : जिले में आपसी विवाद को लेकर एक सनकी पति के द्वारा अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला का शव घर से ही बरामद किया गया है। वही घटना के बाद आरोपी पति घर छोड़कर फरार है। घटना कटेया थाना क्षेत्र के अमही बांके गांव की है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतका शहालु अली की पत्नी नाजिया खातून बतायी गयी है। 

बताया जाता है कि मृतका नाजिया खातून का अपने पति से  किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद सनकी पति ने चाकू मारकर महिला को मौत के घाट उतार दिया और शव को घर मे ही छोड़कर फरार हो गया। सुबह जैसे ही घटना की जानकारी हुयी शव को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कटेया थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और पूरे मामले की जांच में जुट गई। 

इस सनसनीखेज वारदात के बाद एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच करने में जुट गई है। वहीं, इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।  हत्या का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। वहीं आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या गुत्थी सुलझ सकती है। 

उधर महिला की हत्या के बाद पुलिस ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस संबंध में  हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि कटेया थाना क्षेत्र के अमही बांके गांव में एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और एफएसएल टीम की मदद से पूरे मामले की जांच की जा रही है।

नमो नारायण की रिपोर्ट