TRE-4 परीक्षा में नहीं होगी देरी, तय शेड्यूल पर होगा एग्जाम, शिक्षा मंत्री का दावा

Bihar Teacher Recruitment: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने TRE-4 परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों की चिंता और आशंकाओं पर बड़ा बयान दिया है।

TRE-4  परीक्षा में नहीं होगी देरी, तय शेड्यूल पर होगा एग्जाम
TRE-4 परीक्षा में नहीं होगी देरी- फोटो : reporter

Bihar Teacher Recruitment: गोपालगंज पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने TRE-4 परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों की चिंता और आशंकाओं पर बड़ा बयान दिया है। अभ्यर्थियों को आशंका है कि पहले पीटी और फिर मेंस परीक्षा कराने के नाम पर TRE-4 की प्रक्रिया को लंबा खींचा जा सकता है। अभ्यर्थियों का कहना है कि TRE-4 की परीक्षा वर्ष 2024 में ही हो जानी थी, लेकिन अब 2026 आ चुका है, ऐसे में उन्हें परीक्षा प्रक्रिया को लेकर भरोसा नहीं हो पा रहा है।शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने अभ्यर्थियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि TRE-4 की प्रक्रिया में किसी तरह की अनावश्यक देरी नहीं होगी और परीक्षा तय शेड्यूल के अनुसार ही कराई जाएगी।

दरअसल, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी दो दिवसीय गोपालगंज दौरे पर पहुंचे हैं। इसी दौरान उनसे TRE-4 परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों की चिंता पर सवाल किया गया। अभ्यर्थियों का कहना है कि 2024 में होने वाली परीक्षा अब तक नहीं हो सकी है, इसलिए उन्हें आशंका है कि पीटी और मेंस के नाम पर परीक्षा प्रक्रिया को और लंबा खींचा जा सकता है।इस पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि वे वर्ष 2026 में ही मंत्री बने हैं और मंत्री बने अभी डेढ़ महीना भी पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि TRE-4 को लेकर अभ्यर्थियों को किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है।शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी तरह का अनावश्यक विलंब नहीं होगा। परीक्षाएं तय शेड्यूल के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी और समय पर परिणाम जारी करने का प्रयास किया जाएगा।मंत्री ने कहा कि बीपीएससी की ओर से भी परीक्षा और रिजल्ट को लेकर शेड्यूल के अनुसार काम करने का भरोसा दिया गया है। ऐसे में अभ्यर्थियों को किसी तरह की अफवाह या आशंका पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

TRE-4 शिक्षक भर्ती परीक्षा के पैटर्न को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। छात्रों की मांग है कि जिस तरह TRE-1, TRE-2 और TRE-3 की परीक्षा कराई गई थी, उसी पैटर्न पर TRE-4 की परीक्षा भी आयोजित की जाए। अभ्यर्थियों का कहना है कि अगर परीक्षा में PT और MAINS का नया प्रयोग करना है तो इसे TRE-5 से लागू किया जाए। वहीं, इस पूरे मामले पर बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विभाग की भूमिका को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।

दरअसल, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी दो दिवसीय गोपालगंज दौरे पर थे। इसी दौरान TRE-4 परीक्षा के पैटर्न को लेकर अभ्यर्थियों की मांग और PT-MAINS व्यवस्था से जुड़े सवाल पर शिक्षा मंत्री से सवाल किया गया।

अभ्यर्थियों का कहना है कि TRE-1, TRE-2 और TRE-3 की तरह ही TRE-4 की परीक्षा भी आयोजित की जानी चाहिए। छात्रों का तर्क है कि अगर PT और MAINS जैसी नई व्यवस्था लागू करनी है या परीक्षा को लेकर किसी तरह का नया प्रयोग करना है, तो उसे TRE-5 से लागू किया जाए।इस पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि परीक्षा का पैटर्न तय करना शिक्षा विभाग के अधिकार क्षेत्र का विषय नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षा विभाग इस प्रक्रिया में केवल अधियाची विभाग की भूमिका में है।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि विभाग की ओर से जो अधियाचना भेजी जानी थी, वह भेज दी गई है। अब परीक्षा आयोजित करने और परिणाम जारी होने के बाद शिक्षा विभाग की भूमिका नियुक्ति पत्र जारी करने की होगी।यानी TRE-4 परीक्षा किस पैटर्न पर होगी, PT और MAINS होगा या नहीं, इस फैसले में शिक्षा विभाग की सीधी भूमिका नहीं है। शिक्षा मंत्री ने साफ किया कि विभाग को जो जिम्मेदारी दी गई है, उसके तहत अधियाचना भेजने का काम पूरा कर दिया गया है और रिजल्ट मिलने के बाद नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

रिपोर्ट- नमोनारायण मिश्रा