मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के स्वागत में समर्थकों ने हथियार लहराए,वायरल वीडियो से मचा हड़कंप,जांच में जुटी पुलिस

मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के स्वागत में समर्थकों ने

Anant Singh:गोपालगंज से इस वक्त की बड़ी खबर है, जहां मोकामा के बाहुबली विधायक  के स्वागत में समर्थकों ने हथियार लहराए। दरअसल, मामला मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव का है, जहां एक उपनयन संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने अनंत सिंह पहुंचे थे। इसी दौरान उनके स्वागत में समर्थक भोजपुरी गानों पर झूमते नजर आए और खुलेआम हथियार लहराने लगे। 

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार लहराने वाले लोग कौन हैं और उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट..नमों नारायण मिश्र