बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

22 October Horoscope: आज के राशिफल के बारे में जानें, किसकी चमकेगी किस्मत किसको होगा नुकसान

22 October Horoscope: आज के राशिफल के बारे में जानें, किसकी चमकेगी किस्मत किसको होगा नुकसान

23 अक्टूबर, सोमवार के सितारे सिद्धि योग बना रहे हैं। जिससे कुछ राशि वालों के बिजनेस में अच्छी डील हो सकती है। कुछ राशि वालों के कामकाज में तरक्की की संभावना है। फंसा हुआ पैसा भी मिल सकता है। इन राशि वालों को कारोबार में मन मुताबिक फायदा होगा। लोगों को बिजनेस में अचानक फायदा मिल सकता है। इन राशि वालों को धन लाभ के योग हैं। इनके रुके कामों में भी तेजी आएगी। चलिए जानते हैं आज के 12 राशिफलों के के बारे में कि उनका दिन कैसा बितेगा।


मेष राशि वाले आज रिश्तों में चल रहे मनमुटाव को दूर करने के लिए अच्छा समय है। सिर्फ खुद को भावनात्मक रूप से काफी मजबूत करने की जरूरत है। विद्यार्थियों तथा युवाओं को किसी प्रतिस्पर्धा संबंधी क्षेत्र में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। ऊर्जा और आत्मविश्वास बनाए रखें। जल्दबाजी और बिना सोचे-समझे कोई भी निर्णय ना ले, वरना आप खुद के लिए ही कोई मुसीबत खड़ी कर लेंगे। कुछ समय बच्चों के साथ भी व्यतीत करें तथा उनकी समस्याओं को सुलझाने में योगदान दें। रुपए-पैसे के मामले में कुछ नुकसान होने जैसी स्थिति बन रही है। 


वृषभ राशि वालों का आज दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। नौकरी पेशा जातक कार्यक्षेत्र में बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा और डॉक्टर से सलाह भी लेते रहें। आपके आत्मविश्वास में कमी आएगी, जिसके कारण आपको व्यापार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, भाइयों से सलाह करके उन्हें दूर कर सकते हैं। बिजनस के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़े तो जरूर जाएं क्योंकि इससे आपको फायदा होगा। सायंकाल का समय दोस्तों के साथ व्यतीत करेंगे।


मिथुन राशि वालों को इस सप्‍ताह आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आपके प्रॉजेक्ट्स के लिए नए रास्ते खुलेंगे। आपको कोई नया काम मिल सकता है, जो आपके लिए फ़ायदेमंद रहेगा। परिवार में किसी महिला की मदद से आपको सुख-समृद्धि मिलेगी। इस हफ़्ते यात्रा करने से आपको कुछ हद तक सफलता मिल सकती है, लेकिन अगर आप यात्रा टाल सकें तो बेहतर होगा। इस हफ़्ते आपके ख़र्चे ज़्यादा हो सकते हैं। अगर आप किसी से भी बहस करने से बचेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। हफ़्ते के आखिर में किसी को भी मेसेज भेजने से पहले ध्यान से पढ़ें, नहीं तो ग़लतफ़हमी हो सकती है।


कर्क राशि वाले आज कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला दिन रहेगा। किसी भी असमंजस की स्थिति में अपने प्रिय मित्र से सलाह लेना उचित रहेगा। रोजमर्रा की दिनचर्या में कुछ परिवर्तन लाएं, इससे ताजगी और ऊर्जा बनी रहेगी। घर के किसी अविवाहित सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आएगा। सामाजिक गतिविधियों में भी अपना योगदान अवश्य रखें। व्यक्तिगत कार्यों में व्यस्तता की वजह से मित्रों और संबंधियों को नजरअंदाज बिल्कुल ना करें। युवा वर्ग ध्यान रखें, कि आलस की वजह से आप की कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती हैं। लेनदेन के मामलों में कुछ व्यवधान रहेंगे।


सिंह राशि वाले आज आपका समय अपनी कार्यप्रणाली में परिवर्तन लाने हेतु योजनाओं में व्यतीत होगा। जिससे आपकी कार्य क्षमता और अधिक सशक्त होगी और उचित परिणाम हासिल होंगे। विद्यार्थी तथा युवा टाइम मैनेजमेंट को बेहतर बनाने से कई तरह की मुश्किलों से बच जाएंगे। किसी भी तरह के वाद-विवाद अथवा बहस की स्थिति में अपनी हदों को पार ना करें वरना मान-सम्मान पर भी बात आ सकती हैं। प्रॉपर्टी अथवा लेनदेन संबंधी कार्यों को भी स्थगित रखना ही बेहतर होगा कभी-कभी आपका विचलित स्वभाव आपके लिए ही परेशानियां उत्पन्न कर देता है।


कन्या राशि वालों का दिन आत्मविश्वास में वृद्धि का दिन होगा। लंबे समय से अटके कार्यों को पूरा करने की कोशिश में रहेंगे, जिससे आप उन्हें पूरा कर पाएंगे और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। किसी कानूनी मामले में फंसे हुए हैं तो आपकी विजय होगी। पारिवारिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। जीवनसाथी के साथ कुछ समय अकेले बिताएंगे और अपने बच्चों के भविष्य के लिए योजनाएं बनाएंगे। शाम के समय आप अपनी मां को अपने मायके पक्ष के लोगों से मिलवाने ले जा सकते हैं।


तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझ जाएगा, जिससे आपको कोई नई संपत्ति भी मिलेगी और मन भी प्रसन्न रहेगा। नौकरी से जुड़े लोगों को आज कोई और बेहतर मौका मिल सकता है, जिसके चलते वे पुराने को छोड़कर दूसरे की ओर जा सकते हैं। पैसा कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो उनके लिए एफडी आदि में निवेश करना बेहतर रहेगा। परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य से बहस होने से आपको बाद में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल का समय किसी दोस्त के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे।


वृश्चिक राशि वालों को दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला व्यतीत होगा। कुछ चुनौतियां रहेंगी, लेकिन साथ ही साथ उनके समाधान भी मिलते जाएंगे। निकट संबंधी से मुलाकात होगी। किसी महत्वपूर्ण लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आप अपनी पूरी ऊर्जा लगा देंगे, और सफल भी रहेंगे। पड़ोसियों के साथ किसी तरह का झगड़ा या कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा कि दूसरों के मामले में अपना हस्तक्षेप ना ही करें। युवाओं को राजनैतिक गतिविधियों में गलत प्रवृत्ति के लोगों के साथ दूरी बनाकर रखना जरूरी है।


धनु राशि वालों को धन लाभ की स्थिति बन रही है और इस वजह से आपके रुके हुए कार्य भी गति में आएंगे। भूमि अथवा वाहन से संबंधित कोई महत्वपूर्ण काम संभव हो सकता है। अपनों का सहयोग बना रहेगा। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिल सकता है। व्यवहारिक दृष्टिकोण रखें। खास ध्यान देने योग्य बात यह है कि आपको हर किसी पर विश्वास नहीं करना है। क्योंकि कोई ऐसी बात हो सकती है जिसकी वजह से आपकी आलोचना होगी। किसी भी परिस्थिति में विनम्रता और सहजता बनाए रखने से जल्दी ही समस्याओं का समाधान मिल जाएगा। 


मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। मन में शांति बनाए रखनी होगी, तभी आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। अगर आप साझेदारी में कोई बिजनस चला रहे हैं तो पार्टनर के कहने पर कोई भी फैसला लेने से बचना होगा, अन्यथा आपका फैसला गलत हो सकता है। जो लोग सट्टेबाजी में पैसा लगाते हैं उनके लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है इसलिए वे पैसा लगा सकते हैं। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की बातें सुनकर आपको दुख होगा लेकिन फिर भी आप कुछ नहीं कर पाएंगे, कभी-कभी बड़ों की बातें सुनना अच्छा होता है। सायंकाल के समय किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं।


कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन खर्चों से भरा रहेगा, इसलिए आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। संतान पक्ष की ओर से कुछ खर्चों का सामना करना पड़ेगा, जो आपको न चाहते हुए भी मजबूरी में करना पड़ सकता है। नौकरी पेशा जातकों को सहकर्मियों की वजह से कामकाज में परेशानी हो सकती है और अधिकारी भी आपका सहयोग कम करेंगे। व्यापारिक क्षेत्र में आपका चिड़चिड़ापन आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। पिता से बात करते समय वाणी की मधुरता बनाए रखनी होगी, अन्यथा विवाद की स्थिति बन सकती है। सायंकाल का समय देव दर्शन का लाभ लेंगे।


मीन राशि वाले आज दिन का अधिकतम समय पारिवारिक गतिविधियों में व्यतीत हो जाएगा और ऐसा करके आपको खुशी ही मिलेगी। युवाओं की प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम उनके पक्ष में आएगा, सिर्फ उन्हें पहले से ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। कोई रुका हुआ आय का साधन भी पुनः शुरू होगा। दिखावे की प्रवृत्ति से दूर रहें। संतान का व्यवहार व हरकतें आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। परंतु समस्याओं का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से निकालना उचित रहेगा। दूसरों की जिम्मेदारियां अपने ऊपर ना ले, अपने विकास के लिए थोड़ा स्वार्थी होना भी जरूरी है।

Editor's Picks