बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

23 October Horoscope: आज नौकरीपेशा और बिजनेस वालों का बीतेगा अच्छा दिन, आत्मविश्वास भी बढ़ेगा

आज के राशिफल में आपके लिए कुछ अच्छा होने वाला है। पढ़िए यहां।

23 October Horoscope: आज नौकरीपेशा और बिजनेस वालों का बीतेगा अच्छा दिन, आत्मविश्वास भी बढ़ेगा

23 अक्टूबर, बुधवार के ग्रह-नक्षत्र सिद्ध योग बना रहे हैं। इससे कुछ राशि के नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों के लिए अच्छा दिन रहेगा। इन राशि वालों के लिए बिजनेस में रिस्क लेना फायदेमंद रहेगा। योजनाओं पर काम करने के लिहाज से इन राशि वालों के लिए अच्छा दिन है। चलिए जानते हैं आज 12 राशियों के बारे में इनका दिन कैसा बितेगा।


मेष राशि वालों का सफलता दायक दिन रहने वाला है। कोई मनोनुकूल कार्य बन जाने से आप राहत महसूस करेंगे और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलने की बेहतरीन संभावना है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद घर के वातावरण को सुखमय बनाकर रखेगा। आर्थिक मामलों को लेकर बहुत ही सावधान रहने की जरूरत है। घर के वरिष्ठ लोगों के मान-सम्मान का ध्यान भी रखें। बच्चों के साथ उनकी समस्याओं को सुलझाने में आपका योगदान रहेगा। कोई सरकारी मामला अटका हुआ है, तो अभी समस्या यथावत ही रहेगी। 


वृषभ राशि वालों का आज का दिन आपके लिए लाभ भी योजनाओं पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको किसी के साथ मेलजोल बहुत ही सोच समझकर बढ़ाना होगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव सकते हैं। यदि आप नौकरी को लेकर संतुष्ट नहीं है, तो आप कहीं दूसरी जगह ट्राई कर सकते हैं। आपके घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन होने से परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा।


मिथुन राशि वालों का कार्य क्षेत्र पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। अपने कार्य को पूर्ण निष्ठा पूर्वक करें। व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को कुछ धीमी गति से लाभ होने की संभावना रहेगी। धैपूर्वक कार्य करें। राजनीति में आपका पद और कद बढ़ सकता है। पहले से सोचे समझे कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। बौद्धिक कार्यों में संलग्न, पत्रकारिता के क्षेत्र में संलग्न, बैंकिंग कार्य में संलग्न लोगों को यकायक कोई महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। 


कर्क राशि वाले आज आपके चारों और का वातावरण सुखद बना रहेगा। अपना आत्मविश्वास बनाए रखने से आप अपने कार्य को बेहतरीन तरीके से अंजाम दे पाएंगे। किसी नजदीकी मित्र की सलाह और सहयोग आपको अपनी योजनाओं को कार्य रूप देने में मदद करेंगा। विदेश में रह रहे किसी संबंधी से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। अपना मनोबल मजबूत रखें। क्योंकि भावना प्रधान होने की वजह से जरा सी भी नकारात्मक बात आपको व्यथित कर सकती है। इस समय आपको अपने कार्यों के उचित परिणाम हासिल नहीं होंगे, परंतु स्वभाव में धैर्य और संयम रखना जरूरी है।


सिंह राशि वाले आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आपकी कोई डील फाइनल होते-होते अटक सकती है, लेकिन फिर भी उससे आपकी इनकम पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। आप किसी नए मकान और दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आपको अपने भाई-बहनों के कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम-सहयोग का भाव आपके मन में बना रहेगा।


कन्या राशि वाले आज कार्य क्षेत्र में कोई सुखद घटना घट सकती है। राजनीतिक क्षेत्र में उच्च पद प्रतिष्ठित लोगों से भेंट होगी। उनका मार्गदर्शन एवं सानिध्य मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में, पत्रकारिता के क्षेत्र में संलग्न लोगों को अपने भौतिक बल पर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त होगी। लोगों के द्वारा आपके कार्य की सराहना की जाएगी। व्यापार में उतार चढ़ाव की स्थिति रहेगी। किसी अनजान व्यक्ति पर अत्यधिक भरोसा न करें। अन्यथा धोखा हो सकता है। व्यापार गतिविधियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें। आपके कार्यों की लोक प्रशंसा करेंगे। नौकरी में पदोन्नति होगी। 


तुला राशि वाले आज आपको लंबे समय से चल रही परेशानी से राहत मिल सकती है। आपका पूरा ध्यान आर्थिक स्थिति सुधारने में रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी आप बखूबी निभाएंगे। किसी यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान बनाए रखना जरूरी है। साथ ही कुछ समय परिवार और बच्चों के साथ भी जरूर व्यतीत करें। इससे आपसी सामंजस्य और अधिक मजबूत होगा। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुएं तथा दस्तावेज संभालकर रखें। खोने पर इनका गलत इस्तेमाल हो सकता है। 


वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप किसी वाद-विवाद से दूर रहें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके काम आएगी। आपको अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। संतान के विवाह से संबंधित कोई फैसला आप जल्दबाजी में ना लें। आपको किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आप किसी से धन का लेन-देन सोच समझकर करें, क्योंकि इससे आपका रिश्ता खराब हो सकते है।


धनु राशि वाले आज कार्यक्षेत्र में व्यर्थ वाद-विवाद हो सकते हैं। अपनी कटु वाणी एवं क्रोध पर संयम रखें। राजनीति में आपको किसी महत्वपूर्ण अभियान के कमान मिल सकती है। व्यापार में अपनी सूझबूझ से आप कोई बड़ा विस्तार करने में सफल होंगे। किसी सामाजिक कार्यक्रम में आपको भाग लेने हेतु घर से दूर जाना पड़ सकता है। नौकरी में पदोन्नति होने से नौकर चाकर का सुख बढ़ेगा। विद्यार्थी वर्ग अध्ययन में व्यस्त रहेगा। विज्ञान,कला,अभिनय, खेल जगत से जुड़े लोगों को सफलता अथवा सम्मान मिलेगा। जिससे चारों तरफ आपकी चर्चा होगी। सुरक्षा के कार्य में लगे लोगों को अपने साहस एवं पराक्रम के बल पर महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। आज मनपसंद भोजन प्राप्त होगा।


मकर राशि वाले खुशनुमा दिन व्यतीत होगा। अगर नई संपत्ति अथवा वाहन खरीदने की प्लानिंग चल रही है तो आज उससे संबंधित कार्यवाही आगे बढ़ सकती हैं। घर में रिश्तेदारों के आगमन से परिवार में खुशी भरा माहौल रहेगा। मनोनुकूल कार्यों में अधिक खर्चा होने से भी मन में चिंता नहीं रहेगी। स्वार्थ की भावना से आपका ही कोई मित्र आपके साथ ठगी कर सकता है। घबराने के बजाय उनका समाधान ढूंढने का प्रयास करें। अपनी महत्वपूर्ण चीजों की संभाल खुद ही करें। युवा वर्ग बेवजह के भागा-दौड़ी से बचें, क्योंकि इसमें समय बर्बाद होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा।


कुंभ राशि वाले आज का दिन आपके लिए निवेश संबंधी मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी सरकारी योजना का पता चल सकता है, जिसमें आप अच्छा निवेश कर सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आपके जीवनसाथी को नौकरी में प्रमोशन मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और पारिवारिक कलह भी काफी हद तक दूर होगी और सभी सदस्य एकजुट नजर आएंगे। आपकी संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेगी। किसी कानूनी मामले में आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है।


मीन राशि वाले आज कोई महत्वपूर्ण अधूरा कार्य पूरा हो सकता है। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने में आपकी पदोन्नति के साथ धन लाभ होगा। कार्य क्षेत्र में नए सहयोगियों से अपेक्षित सहयोग मिलने से मन को सुकून का अनुभव होगा। व्यापार में किसी अनजान व्यक्ति पर अधिक भरोसा न करें। हानि हो सकती है। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को रोजगार से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप के कारण परिजनों के मध्य तनाव उत्पन्न हो सकता है। मान प्रतिष्ठा का ध्यान रखते हुए अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति निर्वाह करें। विद्यार्थियों को अध्ययन के क्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। शत्रु पक्ष की ओर से कोई बड़ी परेशानी आदि होने की संभावना है।

Editor's Picks