बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

इन राशि वालों को आज छोड़ना होगा आलस, किसी भी परिस्थिति में घबराएं नहीं

आज के राशिफल में आपके लिए कुछ अच्छा होने वाला है। पढ़िए यहां।

इन राशि वालों को आज छोड़ना होगा आलस, किसी भी परिस्थिति में घबराएं नहीं

26 अक्टूबर, शनिवार के ग्रह-नक्षत्र शुक्ल और मानस नाम के शुभ योग बना रहे हैं। जिससे इन राशि वालों की तरक्की के योग हैं। इन राशि वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा दिन है। अच्छा दिन है। इस राशि के लोगों को उपलब्धि मिलने के योग हैं। चलिए जानते हैं आज के 12 राशिफलों के बारे में


मेष राशि वालों को आज घर की सुख-सुविधाओं के ऊपर अत्यधिक खर्च रहेगा, लेकिन परिवार जनों की खुशी के आगे यह खर्चे नगण्य साबित होंगे। आप अपनी किसी नकारात्मक आदत को भी छोड़ने का संकल्प करेंगे। इस कार्य में घर के बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद व सहयोग रहेगा। विद्यार्थियों को भी करियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलेगा। किसी संबंधी से मनमुटाव चल रहा है, तो मामलों को शांति से निपटाने की कोशिश करें। अपने महत्वपूर्ण कागज संभालकर रखें, वरना किसी महत्वपूर्ण काम में रुकावट आ सकती है। 


वृषभ राशि के जातकों के खर्चों में आज काफी वृद्धि होने वाली है। आज प्रॉपर्टी या वाहन की खरीद पर धन खर्च हो सकता है। विदेशी कंपनियों के साथ कोई नए अनुबंध बनने की संभावना भी बनती है। एक बार जो निर्णय ले लेंगे। उसे बदलना पसंद नहीं करेंगे। कमाई के लिए दिन सामान्य रहने वाला है।


मिथुन राशि वालों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको छुटपट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। आपका धन यदि कहीं अटका हुआ था, तो वह भी आपको मिल सकता है। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने विरोधियों की बातों में आने से बचना होगा।


कर्क राशि वालों को परिवार से संबंधित लंबे समय से चल रही किसी चिंता व तनाव से राहत मिलेगी। बीमा, निवेश आदि जैसी आर्थिक गतिविधियों में भी व्यस्तता बनी रहेगी। शुभ समाचार मिलेगा। अगर नई प्रॉपर्टी खरीदने का प्रयास चल रहा है, तो और उससे संबंधित बात आगे बढ़ सकती हैं। इस समय अपने नजदीकी लोगों के साथ लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। क्योंकि नुकसान होने जैसी स्थिति बन रही हैं। अति आत्मविश्वास की स्थिति से बचें। किसी भी परिस्थिति मैं समस्याओं से घबराए नहीं। किसी अनुभवी के मार्गदर्शन से कोई सुझाव मिल सकता है।


सिंह राशि वाले आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपके परिवार का कोई सदस्य आपसे नाराज हो सकता है। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको घर व बाहर के कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको किसी प्रॉपर्टी को लेकर कोई लोन लेना पढ़ सकता है।


कन्या राशि के जातकों में आज आत्मविश्वास की कमी रहेगी। भाग्य भी बहुत ज्यादा सहायक नहीं बन रहा है। जोखिम पूर्ण कार्यों में सोच समझकर हाथ डाले। फाइनेंशियल प्लानिंग के लिए दिन अच्छा है पुराने पैसे को सही तरीके से निवेश करने से लाभ होगा।


तुला राशि वाले अनुकूल ग्रह स्थिति बन रही हैं। आप अपने आसपास की परिस्थितियों में कुछ बदलाव महसूस करेंगे, जो कि बहुत ही उत्तम रहेगा और आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। व्यक्तिगत व्यस्तता के साथ-साथ पारिवारिक जीवन के लिए समय निकाल लेंगे। इगो और अति आत्मविश्वास जैसी आदतों से दूर रहें। कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां आपको थका देंगी। चचेरे भाई-बहनों से अपने संबंधों को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करें। इस समय व्यक्तिगत जीवन से जुड़े किसी भी कार्य में रिस्क लेना नुकसान दे सकता है।


वृश्चिक राशि वालों को आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाए रखें। आपके कुछ लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी दूसरे नौकरी के मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी काम को दूसरे के भरोसे नहीं छोड़ना है। कार्यक्षेत्र में कामों में कोई गड़बड़ी होने की संभावना है। माता जी की कोई पुरानी समस्या उभर सकती है।


धनु राशि वाले आलस छोड़ें, तथा अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाए। निश्चित ही आपको सुखद परिणाम मिलेंगे। कुछ राजनीतिक लोगों से मुलाकात आपकी लोकप्रियता को बढ़ाएगी। साथ ही जनसंपर्क का दायरा भी विस्तृत होगा। घर में कोई मांगलिक कार्य की भी योजना बनेगी। ईर्ष्यालु प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहे तथा दूसरों से प्रभावित होने की बजाय अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखें। बच्चों के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें, इससे उनका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। फिजूलखर्ची पर काबू रखने से आप आर्थिक समस्या से बच सकते हैं।


मकर राशि के जातक घर से ही अपना कार्य पूरा करने का प्रयास करेंगे। आज आप त्योहार के मूड में पूरी तरह से आ जाएंगे। आर्थिक लिहाज से भी समय बहुत अच्छा है। सुख सुविधाओं में वृद्धि करने वाला दिन है। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। दिखावे बाजी से बचें और सोच समझकर धन खर्च करें।


कुंभ राशि वाले वित्तीय योजनाओं संबंधी कामों पर अपना ध्यान दें। आपके काम समय अनुसार संपन्न होते जाएंगे। किसी महत्वपूर्ण या राजनीतिक व्यक्ति से लाभदायक मुलाकात होगी। घर में किसी अविवाहित व्यक्ति के लिए रिश्ता भी आने की संभावना है। जल्दबाजी और लापरवाही से कार्य बिगड़ भी सकते हैं। सहज तरीके से अपने कार्यों को निपटाते चलें। बच्चों की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखें। समय रहते उचित कदम उठाने से परिस्थितियों संभल जाएंगे।


मीन राशि वाले आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने जा रहे थे, तो उसमें भी आपको कुछ समस्याएं आएंगी। आप अपने परिवार में भाई बहनों व अपने पिताजी से कोई सलाह लेकर काम करेंगे, तो वही आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आने से उनकी सैलरी में भी वृद्धि होगी। आपको अपनी इनकम के सोर्स पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है, तभी आप अपने खर्चों को आसानी से पूरा कर पाएंगे।

Editor's Picks