Bihar News : जमुई में छापेमारी के दौरान बिहार पुलिस पर हमला, दो दारोगा और एक सिपाही हुए जख्मी, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar News : जमुई में पुलिस पर अभियुक्त ने हमला कर दिया. इस दौरान दो दारोगा और एक सिपाही जख्मी हो गए. जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है......पढ़िए आगे

Bihar News : जमुई में छापेमारी के दौरान बिहार पुलिस पर हमला,
पुलिस पर हमला - फोटो : SUMIT

JAMUI : जमुई पुलिस पर छापेमारी के दौरान लोगों ने हमला कर दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है की विभिन्न अपराधिक कांडों मे फरार अभियुक्त खैरमा निवासी ढीबू यादव को सोमवार की सुबह 10:00 बजे पकड़ने गई पुलिस टीम पर पूरे परिवार वालों के साथ मिलकर ढीबू यादव ने हमला कर दिया। इस दौरान लाठी- डंडे और ईंट पत्थर से मारकर दो एसआई और एक सिपाही को बुरी तरह घायल कर दिया। 

हालांकि पुलिस ने भी आखिरकार अभियुक्त ढीबू यादव को गिरफ्तार कर ही लिया। ढीबू यादव पर डकैती, लूट, मारपीट सहित रेलवे थाना में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। घायल दो एसआई और एक सिपाही को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और अभियुक्त ढीबू यादव को भी मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। जहां डॉक्टर मनीष कुमार द्वारा सभी का इलाज किया जा रहा है। 

घायल एसआई की पहचान टाउन थाना में कार्यरत सुनील कुमार साह, बिक्रम कुमार और सिपाही की पहचान रणबीर कुमार के रूप में हुई है। 

बताया जाता है कि खैरमा निवासी ढीबू यादव पर कई आपराधिक मामले दर्ज है। जिसको लेकर वह लंबे समय से फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए केस आईओ सुनील कुमार साह दल बल के साथ पहुंचे थे और खैरमा पुल स्थित चिमनी भट्ठा के पास से ढीबू यादव को दबोच लिया था। इसी दौरान ढीबू यादव के परिवार के सदस्य और सहयोगी लाठी डंडा लेकर पुलिस टीम को घेर लिया और हमला कर दिया। जिससे दो एसआई और एक सिपाही घायल हो गए। फिलहाल सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

सुमित की रिपोर्ट