Bihar Mystery Well: बिहार का चमत्कारी कुआं! चर्म रोग मुक्ति की आस में उमड़ रहा श्रद्धालुओं का सैलाब,

Bihar Mystery Well:बिहार में एक कुआं इन दिनों श्रद्धा, विश्वास और रहस्य का केंद्र बन गया है।....

Mystery Well in Jamui Draws Thousands Seeking Skin Disease C
बिहार का चमत्कारी कुआं!- फोटो : social Media

Bihar Mystery Well:बिहार में एक कुआं इन दिनों श्रद्धा, विश्वास और रहस्य का केंद्र बन गया है। जमुई जिले के सतायन गांव में स्थित एक साधारण सा कुआं इन दिनों श्रद्धा, विश्वास और रहस्य का केंद्र बन गया है। जहां एक ओर लोग भीषण गर्मी में प्यास बुझाने के लिए जल की तलाश करते हैं, वहीं इस कुएं पर हजारों श्रद्धालु अपने शरीर और जीवन के कष्टों से मुक्ति की कामना लेकर पहुंच रहे हैं। मान्यता है कि इस कुएं का जल और इसके आसपास की पावन मिट्टी वर्षों पुराने चर्म रोगों को भी दूर करने की क्षमता रखती है।

प्रत्येक शनिवार और रविवार को यहां आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु यहां पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं। कुएं के जल से स्नान करते हैं, आचमन करते हैं और श्रद्धापूर्वक मिट्टी को शरीर पर लगाते हैं। मान्यता है कि लगातार पांच शनिवार या रविवार तक इस प्रक्रिया को पूरा करने से त्वचा संबंधी कष्टों से राहत मिलती है। अंतिम स्नान के बाद पुराने वस्त्र वहीं छोड़ देने की परंपरा भी निभाई जाती है।

श्रद्धालुओं का कहना है कि उन्हें यहां आने से लाभ मिला है। कई लोग अपने परिचितों और रिश्तेदारों की सलाह पर यहां पहुंच रहे हैं। 

हालांकि अब तक कुएं के जल या मिट्टी की कोई वैज्ञानिक जांच नहीं हुई है, जिससे इसके औषधीय गुणों की पुष्टि हो सके। फिर भी श्रद्धालुओं के लिए यह स्थान किसी तीर्थ से कम नहीं है। आस्था की इस अनोखी कहानी ने सतायन को धार्मिक चर्चा का केंद्र बना दिया है, जहां विश्वास ही सबसे बड़ी औषधि बनकर लोगों को आकर्षित कर रहा है।