आईजी विकास वैभव पहुंचे जहानाबाद : प्रदर्शन के दौरान हुई थी गोलीबारी, दोषियों पर होगी कार्रवाई

जहानाबाद जिले में बीते गुरुवार को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई गोलीबारी के बाद तनाव की स्थिति है। इसी बीच मगध रेंज के आईजी विकास वैभव जहानाबाद पहुंचे है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है...

आईजी विकास वैभव पहुंचे जहानाबाद : प्रदर्शन के दौरान हुई थी ग
आईजी विकास वैभव पहुंचे जहानाबाद- फोटो : रितेश

Jehanabad : जिले में बीते गुरुवार को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई गोलीबारी की घटना के बाद शुक्रवार को मगध रेंज के आईजी विकास वैभव विधि-व्यवस्था की समीक्षा करने पहुंचे। उस दौरान उन्होंने गुरुवार को हुए हिंसक प्रदर्शनों पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने उग्र भीड़ को उकसाया, जिसके बाद इलाके में पथराव और उपद्रव शुरू हो गया। इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।


उपद्रवियों के पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इनमें टाउन इंस्पेक्टर और एसडीएम (SDO/SDPO) स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं। स्थिति को अनियंत्रित होते देख पुलिस को भीड़ पर काबू पाने के लिए रक्षात्मक कदम उठाते हुए आत्मरक्षार्थ हवाई फायरिंग करनी पड़ी।


उन्होने कहा कि इस मामले में कार्रवाई करते हुए अबतक 15 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि कई अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आईजी ने स्पष्ट रुप से कहा कि छात्रों को प्रदर्शन करने का अधिकार है, लेकिन प्रदर्शन के दौरान हिंसा करना कानून रुप से गलत है। हिंसा में शामिल हर व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


विकास वैभव ने कहा कि संभावित 'बिहार बंद' और भावी प्रदर्शनों की घोषणा को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस बल को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी के साथ सड़क पर तैनात रहने और सुरक्षा गियर (हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर) पहनने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही छात्र संगठनों से बातचीत कर शांति बनाए रखने और प्रदर्शन को कानून के दायरे में करने की अपील की जा रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में जहानाबाद की स्थिति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में है। हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर पुलिस पैनी नजर बनाए हुए है। आम नागरिकों और छात्रों से अपील की गई है कि वे कानून को अपने हाथ में न लें तथा शांति बनाए रखने में सहयोग करें।


रितेश की रिपोर्ट