Bihar News : कैमूर में हिंदू नेता उत्तम पटेल के काफिले पर असामाजिक तत्वों ने किया पथराव, समर्थकों ने चांदनी चौक किया जाम

Bihar News : कैमूर में हिंदू नेता उत्तम पटेल के काफिले पर अस

KAIMUR : जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के बेलौड़ी गांव में गृह प्रवेश में शामिल होने के लिए पहुंचे हिंदू नेता उत्तम पटेल के वापस निकलने पर उनके गाड़ी पर हमला कर दिया गया। उनके साथ उनके गाड़ी में कुछ लोग और मौजूद थे, हालांकि की इसमें किसी को चोट नहीं आई है लेकिन गाड़ी पीछे से क्षतिग्रस्त हो गई है। वही पत्थरबाजी और गोली बारी की सूचना मिलते ही मोहनिया थाना अध्यक्ष आलोक कुमार भारी संख्या में पुलिस बल लेकर चांदनी चौक पर पहुंच गए।

हिंदू नेता उत्तम पटेल ने बताया मैं मोहनिया थाना क्षेत्र के बेलौडी गांव में गृह प्रवेश के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। जब वापस लौट रहा था तो सैकड़ो मुसलमान और असामाजिक तत्वों द्वारा मेरी घेराबंदी की गई। घर से असलहा निकाल कर मेरी गाड़ी के ऊपर पत्थर बाजी किया गया। मुझे जान से मारने की कोशिश की गई। मेरा ड्राइवर ने हिम्मत दिखाई तो किसी तरह से गाड़ी भगा कर मोहनिया लाया तो मेरी जान बच पाई है। क्या हिंदुस्तान में कहीं ऐसा नियम है कि किसी मुस्लिम गांव में हिंदू नेता नहीं जा सकता है।

कहा की छत के ऊपर से पत्थर फेंका जा रहा था। मेरे गाड़ी को वे लोग अपने गाड़ियों से घेर रहे थे। मेरे ऊपर हवाई फायरिंग कुल 6 राउंड फायरिंग की गई है। मेरे गाड़ी में कुल छः लोग सवार थे। इधर गोली और पत्थरबाजी की सूचना पाकर भभुआ एसडीपीओ मनोरंजन भारती भी मोहनिया पहुंचे और सारी घटना का जानकारी लिए। गोलीबारी और पत्थरबाजी की सूचना मिलते ही दुर्गावती थाना, रामगढ़ थाना और कुदरा थाना भी मोहनिया पहुंच गई।वही चांदनी चौक को हिंदू नेता के समर्थकों के द्वारा जाम कर दिया गया ।

मोहनिया एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि किसी निजी कार्यक्रम में उत्तम पटेल कैमूर जिला के नेता हैं। थाना क्षेत्र के बेलौडी गांव में गए थे आने के क्रम में गाड़ी पर पथराव किया गया है। उनके द्वारा थाने में लिखित आवेदन दिया गया है। जिसमें 17 नामजद और 100 अज्ञात लोगों पर प्राथमिक की दर्ज किया गया है। फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। एस एफ एल टीम को रात में ही बुलाया गया था। टीम के द्वारा वहां का और घटनास्थल का जांच किया गया। अन्य बिंदुओं पर पुलिस के द्वारा जांच किया जा रहा है। वही अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी  किया जा रहा है घटना के पूछताछ के लिए कुछ लोगों को थाना लाया गया है पूछताछ किया जा रहा है। 

देवब्रत की रिपोर्ट