बिहार में हथियार बंद लुटेरों का आतंक ! ज्वेलरी दुकान में घुसकर 25 लाख के आभूषण लूटे

jewelry store loot in Mohania
jewelry store loot in Mohania - फोटो : news4nation

Bihar News : कैमूर जिले के मोहनिया में बाइक सवार तीन की संख्या में आए हथियार बंद अपराधियों ने एक ज्वेलर्स की दुकान में घुस पर लॉकर में रखे हुए करीब ₹25 लाख के सोने और चांदी के जेवरात और करीब 45हजार रुपए नगदी लूट कर फायरिंग करते हुए भाग निकले।


कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के बहुआरा बाजार में स्थित खुशबू ज्वेलर्स में अपाचे बाइक से आये तीन की संख्या में हथियार बंद अपराधियों ने बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है दुकानदार ने कहा लॉकर में करीब ₹25लाख से अधिक के जेवरात थे और 40 से 45 हजार रुपए नगद थे।


दुकानदार आशुतोष कुमार ने कहा कि पहले एक व्यक्ति आया उसने लॉकेट मांगा जैसे ही मैने लॉकेट दिखाने के लिए लॉकर खोला हथियार मेरे सर पर रखकर बोला हल्ला करोगे तो गोली मार देंगे इतनी देर में और दो लोग आ गए तीनों के हाथ में हथियार था सभी सामान लेकर एक बाेड़े में रखकर भागने लगे जब मैने पकड़ने के लिए हल्ला किया तो फायरिंग किया मैने किसी तरह अपना जान बचाया।


घटनास्थल पर ग्लब्स,बुर्का,लेडीज पर्स,झोला अपराधियों ने छोड़ा है जिसे पुलिस जब्त कर कार्रवाई कर रही है। मोहनिया एसडीपीओ गोपाल कृष्णा ने कहा कि दोपहर में सूचना मिली कि बहुआरा में ज्वेलरी शॉप में लूट हुई है अभी क्लियर नहीं है लेकिन करीब 20लाख के जेवरात है तीन की संख्या में अपराधी थे फायरिंग हुई है जांच किया जा रहा है।