Bihar News : कैमूर में भूमि सर्वेक्षण विभाग में घूसखोरी का ऑडियो वायरल: अमीनों की हड़ताल से सर्वे का काम ठप, डीएम को सौंपा ज्ञापन
Bihar News : कैमूर में एक महिला सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी द्वारा कथित रूप से प्रति माह दो हजार रुपये रिश्वत मांगने का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
KAIMUR : जिले में विशेष भूमि सर्वेक्षण विभाग आजकल चर्चा में है। अमीन द्वारा आरोप लगाया गया कि हर अमीन से प्रत्येक माह दो हजार का घुस मांगा जाता है जिसका ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ऑडियो में वैजयंती माला यादव विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी भभुआ और दुर्गावती के चार्ज में अमीन से अपने ऑफिस में दो हजार रुपये मांगती है जिसमे एक हजार अपने लिए और एक हजार ऊपर के अधिकारियों के लिए। हालाँकि news4nation ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।
मामला इतना तूल पकड़ा है कि जिले भर के भूमि सर्वेक्षण का काम बंद है। साथ ही जिला बंदोबस्त पदाधिकारी पर भी अमीनो ने आरोप लगाया है कि काम के वेवज में सभी को टॉर्चर करते है। बिना काम के भी काम करने को दबाव बनाते है। नहीं तो वेतन में कटौती करते है। सभी आरोप को जिला बंदोबस्त पदाधिकारी नवीन कुमार ने खारिज करते हुए कहा कि काम से बचने और काम नहीं करने के लिए तरह तरह के षड्यंत्र करते है ।
बता दे कि कैमूर जिले में भूमि सर्वे का काम चल रहा है। जिले में 200 से उपर अमीन कार्य कर रहे है। मौजा ज्यादा होने से कार्य समय से नहीं हो पा रहा है। जिसको लेकर जिला बंदोबस्त पदाधिकारी लगातार मोनिटरिंग कर रहे है। कार्य नहीं करने वाले अमीनो पर कार्रवाई भी हो रहा है । इसके लिए आरोप भी लगाए जा रहे है। जिले भर कर अमीनो ने आवेदन के माध्यम से कैमूर जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया है। उनकी पांच आरोप लगाए है अधिकारी पर।
वही मामले पर कैमूर जिला बंदोबस्त पदाधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि अमीनो के सभी आरोप बेबुनियाद है। अमीन ठीक से कार्य नहीं करते है जब कार्य मे लापरवाही करने पर कार्रवाई होती है तो तरह तरह के आरोप लगाते है। वायरल ऑडियो के बारे में पूछा गया तो अधिकारी का कहना था कि ऑडियो की जाँच कर आरोपी कर्मी पर कार्रवाई होगी। किसी अमीन से हमने कोई पैसे का वसूली का आदेश नहीं दिया। सभी अमीन अपना कार्य करे कोई कार्रवाई नहीं होगी।
देवब्रत की रिपोर्ट