कटिहार में एएनएम छात्राओं का जोरदार प्रदर्शन, सड़क जाम के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचीं छात्राएं, जमीन पर बैठकर डीएम ने सुनी समस्या

कटिहार में एएनएम छात्राओं का जोरदार प्रदर्शन, सड़क जाम के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचीं छात्राएं, जमीन पर बैठकर डीएम ने सुनी समस्या

कटिहार में एएनएम छात्राओं का जोरदार प्रदर्शन, सड़क जाम के बा

Bihar News:बिहार के प्रशासनिक अमले पर अक्सर दफ्तरों से न निकलने और जनता की समस्याओं से दूरी बनाए रखने के आरोप लगते रहे हैं। लेकिन कटिहार से आई एक बेहद मुनफरिद  तस्वीर ने इस धारणा को बदल दिया है। यहाँ अपनी जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही एएनएम कॉलेज की छात्राओं की फरियाद सुनने के लिए खुद जिला अधिकारी  न सिर्फ अपने चैंबर से बाहर आए, बल्कि जमीन पर बैठकर उनकी तकलीफों को सुना। डीएम के इस संवेदनशील अंदाज की चर्चा अब पूरे सूबे में हो रही है।

दरअसल, कटिहार एएनएम कॉलेज की छात्राएं हॉस्टल की बदहाली, साफ-सफाई की कमी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने और कॉलेज प्रशासन व मैडम की मनमानी से बेहद परेशान थीं। अपनी इन दिक्कतों को लेकर छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने भेड़िया रहिका के पास कटिहार-पूर्णिया मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। सड़क पर बैठकर छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।

सड़क जाम की खबर मिलते ही पहले अंचलाधिकारी (सीओ) और फिर उप विकास आयुक्त (डीडीसी) छात्राओं को समझाने पहुंचे। मगर छात्राएं अपनी बात सीधे जिले के आला अफसर के सामने रखने पर अड़ी रहीं। आखिरकार, अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपने के लिए दर्जनों छात्राएं दौड़ते हुए सीधे समहारणालय (कलेक्ट्रेट) के मुख्य द्वार पर जा पहुंचीं।

डीएम ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद

छात्राओं के कलेक्ट्रेट पहुंचने की इत्तला मिलते ही कटिहार के जिलाधिकारी ने संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वे अपने चैंबर की सुख-सुविधा छोड़ फौरन बाहर आए और बिना किसी हिचकिचाहट के धूप में कलेक्ट्रेट परिसर की जमीन पर ही छात्राओं के बीच बैठ गए। डीएम ने एक-एक कर छात्राओं की सुरक्षा, शिक्षा और हॉस्टल से जुड़ी तमाम शिकायतों को तफ्सील से सुना। उन्होंने छात्राओं को भरोसा दिलाया है कि कॉलेज और हॉस्टल की व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाएगा और उनके मुद्दों पर ठोस कार्रवाई होगी। डीएम के इस रुख के बाद छात्राओं का गुस्सा शांत हुआ

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह