Bihar Burning Bike: बिहार में बीच सड़क पर धू-धू कर जली पल्सर, रात में मची अफरा-तफरी

Bihar Burning Bike: बिहार से एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया।....

katihar Pulsar Bike Catches Fire on Road
बीच सड़क पर धू-धू कर जली पल्सर- फोटो : reporter

Bihar Burning Bike: बिहार से एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया।कटिहार के  मनिहारी थाना क्षेत्र के महियारपुर के पास अचानक एक बाइक आग का गोला बन गई। देखते ही देखते लपटें आसमान छूने लगीं और आसपास अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

बताया जा रहा है कि बोलिया पंचायत निवासी महेश मंडल अपनी Bajaj Pulsar 125 मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान अचानक बाइक से धुआं उठने लगा और पलक झपकते ही उसमें आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी बाइक धू-धू कर जलने लगी।

मौके पर मौजूद लोगों ने पहले खुद आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि कोई करीब तक नहीं जा सका। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचती, तब तक मोटरसाइकिल लगभग पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

हालांकि आग लगने के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या इंजन में तकनीकी खराबी की वजह से आग भड़की होगी, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

देर रात की इस वारदात ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया। लोग द बर्निंग बाइक की इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, वरना मामला और गंभीर हो सकता था। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। अचानक सुलगती बाइक ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और वाहन मेंटेनेंस को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह