Bihar News : खेत से युवती को घोड़े पर उठाकर ले गया बदमाश, दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Bihar News : खगड़िया में एक नाबालिग किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.....पढ़िए आगे

Bihar News : खेत से युवती को घोड़े पर उठाकर ले गया बदमाश, दुष
नाबालिग से दुष्कर्म - फोटो : AMIT

KHAGARIA : जिले के मानसी थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिग को रात करीब 2:30 से 3 बजे के बीच उसके दादाजी के खेत से पकड़ लिया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

घोडा पर ले गया आरोपी 

एसपी पुष्कर आनंद के अनुसार, पुलिस को शाम करीब 6:30 बजे घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद संबंधित थानाध्यक्ष और एडिशनल एसपी ने भी मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, किशोरी दोपहर में बकरी चराने के लिए खेत गई थी। इसी दौरान उसी मोहल्ले के एक लड़के पर उसे घोड़े पर खींचकर दूर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। घटना के समय किशोरी का छोटा भाई भी खेत में मौजूद था। वह वहां से भागकर घर पहुंचा और अपनी मां को घटना की जानकारी दी।

घटना के बाद फरार हो गया था आरोपी

एसपी पुष्कर आनंद ने बताया कि घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान रात करीब 2:30 से 3 बजे के बीच उसे उसके दादाजी के खेत में सोते हुए पकड़ लिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी भी नाबालिग है।

7 से 10 दिनों में चार्जशीट दाखिल करने का प्रयास

एसपी ने बताया कि मामले में पुलिस तेजी से कानूनी कार्रवाई कर रही है। पीड़िता का न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस का प्रयास है कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अगले 7 से 10 दिनों के भीतर आरोपपत्र दाखिल कर दिया जाए। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। नाबालिग पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है।

अमित की रिपोर्ट