Bihar Band:लखीसराय में छात्र प्रदर्शन ने लिया उग्र रूप, तोड़फोड़ के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, महिला सिपाही घायल

Lakhisarai:छात्र संगठन के प्रदर्शन के दौरान शनिवार को लखीसराय में स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब कुछ प्रदर्शनकारियों पर तोड़फोड़ करने का आरोप लगा।

Lakhisarai Student Protest Turns Violent Police Lathicharge
लखीसराय में छात्र प्रदर्शन ने लिया उग्र रूप- फोटो : reporter

Lakhisarai:छात्र संगठन के प्रदर्शन के दौरान शनिवार को लखीसराय में स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब कुछ प्रदर्शनकारियों पर तोड़फोड़ करने का आरोप लगा। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लाठीचार्ज किया, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

प्रदर्शन के दौरान ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी वर्षा कुमारी (सिपाही संख्या-396) घायल हो गईं। घायल महिला सिपाही को तत्काल इलाज के लिए भेजा गया। घटना के बाद प्रशासन ने मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था, लेकिन कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर तोड़फोड़ और उपद्रव शुरू किए जाने के बाद हालात बिगड़ गए। स्थिति को नियंत्रित करने और भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को आवश्यक बल प्रयोग करना पड़ा।

घटना के बाद पुलिस ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों की पहचान की जा रही है और नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति है, लेकिन हिंसा, तोड़फोड़ या सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

कमलेश कुमार सिंह की रिपोर्ट