बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दीपावली पर क्यों खरीदनी चाहिए झाड़ू, जानें इसको रखने की दिशा

इन कारणों के कारण दीपावली पर नई झाड़ू खरीदी जाती है। वहीं, इसके साथ ही पुराने झाड़ू का क्या करें इसकी जानकारी यहां पढ़ें।

दीपावली पर क्यों खरीदनी चाहिए झाड़ू, जानें इसको रखने की दिशा

द‍िवाली के त्‍योहार में अब कुछ ही द‍िन रह गए हैं। हर घर में साफ-सफाई का काम जोरो पर है। साफ-सुथरे घर में हर कोई माता लक्ष्‍मी के स्‍वागत की तैयारी कर रहा है। वहीं, दीपावली के मौका पर कई नई चीजों के साथ ही झाड़ू खरीदने का भी शुभ अवसर माना जाता है। कहा जाता है कि दीपावली से 2 दिन पहले धनतेरस के मौके पर झाड़ू खरीदना बेहद शुभ है। मान्यता के अनुसार धनतेरस या दिवाली पर नई झाड़ू जरूर लेना चाहिए लेकिन क्या आप जानते हैं की पुरानी झाड़ू का क्या करना चाहिए। चलिए आपको इसकी जानकारी देते हैं। 


धनतेरस पर नहीं झाड़ू खरीदनी चाहिए, लेकिन पुरानी झाड़ू को बाहर नहीं निकलना चाहिए इस मौके पर पुरानी झाड़ू को घर से निकलने पर लक्ष्मी जी नाराज हो जाती हैं। पुरानी झाड़ू शनिवार या अमावस्या के दिन ही घर से बाहर निकालनी चाहिए। इसे किसी ऐसी जगह पर रखें जहां किसी की नजर ना जाए। इसके अलावा आप पुरानी झाड़ू को घर में छुपा कर भी रख सकते हैं लेकिन ध्यान रहे कि किसी बाहरी की नजर इस पर नहीं पढ़नी चाहिए।


अगर झाडू पुरानी जो जाए या टूट जाए तो उसे इस्‍तेमाल नहीं करना चाहिए। झाड़ू को हमेशा सही स्‍थित‍ि में ही इस्‍तेमाल करना चाहिए। पुरानी झाडू को घर से हटाने से पहले घर में नई झाडू जरूर ले आनी चाहिए। द‍िवाली पर नई झाडू खरीदना शुभ माना जाता है। इसके अलावा हफ्ते के शुक्रवार और शनिवार का द‍िन झाडू खरीदने के लि‍ए सबसे शुभ माना जाता है। धनतेरस, नर्क चतुर्दशी, अमावस्‍या को नई झाडू तो खरीदनी चाहिए, पर पुरानी झाड़ू को ब‍िलकुल भी घर से बाहर नहीं न‍िकालना चाहिए। पुरानी झाडू अगर इन द‍िनों घर से न‍िकालें तो इससे लक्ष्‍मी जी नाराज हो सकती हैं।


फूल झाडू और सींक की झाडू को एकसाथ रखा जा सकता है। इसके अलावा झाडू को नॉर्थ-ईस्‍ट यानी उत्तर-पूर्व द‍िशा में भी रख सकते हैं। वहीं, याद रखें कि झाडू को खड़ा कर के न रखें। इसके अलावा घर में एक जैसी झाडू भी कभी नहीं रखनी चाहिए। अगर इन्‍हें साथ रखेंगे, तो न‍िश्‍चित रूप से धन हानि सकती है। झाडू को हमेशा साउथ-वेस्‍ट यानी दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। झाडू को हमेशा क‍िसी स्‍थान पर छ‍िपा कर रखना चाहिए। उसे जमीन पर ल‍िटा कर रखना चाहिए। झाडू को कभी भी खड़ा कर के नहीं रखना चाहिए।

Editor's Picks