बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आपके जीवन में घड़ी की है बहुत अहमियत, जानें इसका वास्तु शास्त्र

समय कितना भी आगे बढ़ता चले लेकिन आज के समय में भी लोग वास्तु शास्त्र को मानते हैं। उसके हिसाब से ही लोग अपने घरों में सामान सजाते हैं।

आपके जीवन में घड़ी की है बहुत अहमियत, जानें इसका वास्तु शास्त्र

आज के समय में टाइम मोबाइल से लेकर हाथों वाली घड़ी में देखना आम बात हो गई है। लेकिन इसके बावजूद लोग घर में टांगी घड़ी को जरूर देखते हैं। आज भी घर में टांगी जाने वाली घड़ी आज भी दीवारों की शोभा बढ़ा रही है। घड़ी को अक्सर अच्छे समय से जोड़कर देखा जाता है। कहते हैं अगर घड़ी घर में निरंतर चलती रहे तो जीवन भी इसी तरह निरंतर आगे बढ़ता रहता है। अब घड़ी से जुड़े वास्तु शास्त्र के बारे में जानते हैं।


वास्तु शास्त्र की बात करें तो इसमें घर की दिशा को लेकर बहुत से सुझाव दिए जाते हैं। घड़ी को लेकर भी वास्तु शास्त्र में सलाह दी जाती है कि इसे कहां, किस तरह, किस दिशा और किस हालत में टांगा जाए। वहीं, वास्तु में घड़ी को घर की आर्थिक स्थिति से भी जोड़ा जाता है। इसी के चलते यहां जानिए घर की किस दिशा में वास्तु घड़ी लगाने की सलाह नहीं देता है और यह कौन सी दिशा है, जिस तरफ घड़ी टांगने को आर्थिक दिक्कतों की वजह समझा जाता है।


वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर, पूर्व और पश्चिम दिशा में घड़ी लगानी सही मानी जाती है। लेकिन, दक्षिण दिशा में घड़ी टांगना अच्छा नहीं माना जाता है। इस दिशा में घड़ी टांगे जाने पर आर्थिक दिक्कतें उत्पन्न होने लगती हैं। साथ ही इस बात का ध्यान दिया जाना जरूरी है पश्चिम दिशा में तब ही घड़ी लगाएं जब पूर्व और उत्तर दिशा में जगह ना हो।


हमेशा चलती घड़ी को आगे बढ़ते जीवन से जोड़कर देखा जाता है। इसी तरह बंद घड़ी को जीवन में रुकावट पैदा करने वाला समझा जाता है। वास्तु के अनुसार घर में टूटी, खराब या बंद घड़ी नहीं रखनी चाहिए। खासकर टूटे कांच वाली घड़ी घर में ना लगाने की सलाह दी जाती है। इस बात का ध्यान रखना भी जरूरी है कि घड़ी को वक्त-वक्त पर साफ किया जाए।


घर के दरवाजे पर या जिस जगह से घर में प्रवेश करते हैं, वहां घड़ी लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। घर के एंट्रेस पर दरवाजे के ऊपर या घर के किसी भी दरवाजे के ऊपर घड़ी नहीं लगाई जाती है। पलंग के पास या पलंग के ऊपर दीवार पर भी घड़ी लगाना अच्छा नहीं माना जाता है।


Editor's Picks